शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान जत्थेदार अवतार सिंह मक्कड़ को
सोमवार को गहरा सदमा लगा। मक्कड़ के सबसे छोटे पुत्र तेजिंदरपाल सिंह
मक्कड़ (सोनी) का निधन हो गया। वे 38 साल के थे।
पिछले कुछ समय से
सोनी बीमार चल रहे थे, उनका चंडीगढ़ के पीजीआई अस्पताल में इलाज चल रहा था।
सोनी के निधन पर एसजीपीसी के तमाम पदाधिकारी, मुलाजिमों ने मक्कड़ के साथ
गहरा शोक प्रकट किया।
मक्कड़ परिवार के सदस्यों का कहना है कि इंद्रजीत
सिंह, मनविंदर सिंह के बाद छोटा भाई तेजिंदरपाल सिंह था। वह अपने पीछे
पत्नी, एक बेटा एवं एक बेटी छोड़ गए हैं।
उनका अंतिम संस्कार मंगलवार को
सुबह 11 बजे माडल टाउन एक्सटेंशन स्थित शमशान घाट पर किया जाएगा। सोनी के
निधन पर प्रधान मक्कड़ से एसजीपीसी के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट रघुजीत सिंह
विर्क, केवल सिंह बादल, सुखदेव सिंह भौर, राजिंदर सिंह मेहता, गुरबचन सिंह,
रामपाल सिंह, करनैल सिंह समेत धार्मिक, औद्योगिक, सामाजिक एवं अन्य
क्षेत्रों से जुड़े लोगाें ने दुख जताया है।