फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपूरथला में हादसा: ट्राली की खुली हुक में फंसा कार का शीशा, बीच सड़क पर पलटी, व्यक्ति की मौत, महिला घायल

Fri, 17 Jan 2025 09:33 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)

सार

कपूरथला में सड़क हादसे में व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं, कार सवार महिला घायल हुई है। हादसा ट्राली की खुली हुक में कार का शीशा फंस जाने से हुआ और कार बीच सड़क पर पलट गई। 
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त कार। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के कपूरथला के सुल्तानपुर लोधी रोड पर शुक्रवार शाम करीब साढ़े 7 बजे एक कार अचानक पलट गई। इसमें कार सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई है। जबकि कार में बैठी एक महिला के मामूली चोटें आई हैं। यह हादसा पराली से भरी ट्रैक्टर ट्राली की वजह से हुआ है। मृतक व्यक्ति की पहचान आरपी शर्मा (62) निवासी हरगोबिंद नगर सामने रेल कोच फैक्टरी के रूप में हुई है। डीएसपी सबडिवीजन दीपकरण सिंह ने बताया कि थाना सिटी पुलिस ने कार और ट्राली को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।  

विज्ञापन


सुल्तानपुर लोधी रोड पर सामने से पराली से भरी ट्राली की हुक खुली थी, जोकि कार के साइड शीशे में फंस गई। इससे कार पलट गई। कार सवार जालंधर में अपने किसी परिचित की बेटी की रिंग सेरेमनी कार्यक्रम  से वापस घर लौट रहे थे। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने राहगीरों की मदद से दोनों को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां ड्यूटी डॉक्टर ने व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया। जबकि महिला को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी है। 

जानकारी के अनुसार आरपी शर्मा अपने किसी आरसीएफ निवासी परिचित की बेटी की जालंधर में रिंग सेरेमनी के आयोजन से वापस लौट रहे थे। जब वह शेखूपुर के नजदीक पहुंचे तो सामने से आ रही पराली से भरी एक ट्रॉली की खुली हुक में उनकी कार का साइड शीशा फंस गया। इससे कार पलट गई। इस घटना में कार सवार आरपी शर्मा और एक महिला रमेश कुमारी घायल हो गई। 
विज्ञापन


घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से सिविल अस्पताल ले जाया गया। जहां ड्यूटी डॉक्टर ने आरपी शर्मा को को मृत घोषित कर दिया और महिला को उपचार के बाद छुट्टी दे दी है। डीएसपी ने बताया कि थाना सिटी की पुलिस ने कार तथा ट्रॉली को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए शवगृह में रखवा दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें