हादसे के बाद स्टेशन पर अफरातफरी मच गई। यात्रियों और रेलवे पुलिस की मदद से उन्हें अस्पताल ले जाने का प्रयास किया गया, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया।
जालंधर रेलवे स्टेशन पर गुरुवार को दर्दनाक हादसा पेश आया। बेटी को संभालने और चलती ट्रेन में चढ़ने के प्रयास में 45 वर्षीय शमशेर सिंह संधू ट्रेन की चपेट में आ गए। हादसे में उनकी मौत हो गई। मृतक विष्णु गार्डन के निवासी बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, शमशेर सिंह परिवार के साथ ब्यास जाने के लिए निकले थे। दोपहर करीब 12:57 बजे ट्रेन जालंधर स्टेशन पर रुकी, तो वे प्लेटफॉर्म पर जरूरी सामान लेने के लिए नीचे उतरे। इसी दौरान ट्रेन अचानक चल पड़ी। डिब्बे में मौजूद उनकी बेटी घबरा गई। बेटी को संभालने के लिए शमशेर सिंह दौड़े और चलती ट्रेन में चढ़ने का प्रयास किया, लेकिन इसी दौरान उनका पांव फिसल गया और वे ट्रेन के नीचे आ गए।
हादसे के बाद स्टेशन पर अफरातफरी मच गई। यात्रियों और रेलवे पुलिस की मदद से उन्हें अस्पताल ले जाने का प्रयास किया गया, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जीआरपी पुलिस ने शव कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल में पोस्टमॉर्टम के लिए रखवा दिया है। पुलिस के अनुसार, परिवार के बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।