फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kapurthala: एक्टिवा-ट्रक की टक्कर में व्यक्ति की मौत, बीमार भाभी को अस्पताल से देखकर लौट रहा था

Tue, 27 Aug 2024 02:54 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)

सार

रेल कोच फैक्टरी के कर्मचारी अमरीक सिंह (59) पुत्र चनन सिंह वासी गांव सुखिया नांगल आरसीएफ अस्पताल में भर्ती अपनी भाभी का हालचाल पूछ कर एक्टिवा पर घर जा रहा था। गांव भुलाना के नजदीक एक ट्रक से उसकी टक्कर हो गई।
विज्ञापन
मृतक अमरीक सिंह - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कपूरथला में देर रात सुलतानपुर लोधी रोड पर आरसीएफ के नजदीक एक एक्टिवा और ट्रक के बीच टक्कर हो गई। हादसे में एक्टिवा सवार की मौत हो गई। 

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि एक्टिवा सवार आरसीएफ का कर्मचारी था और अस्पताल से अपनी भाभी का पता लेकर वापस घर जा रहा था। सदर थाना एसएचओ सोनमदीप कौर ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार रात लगभग आठ बजे रेल कोच फैक्टरी के कर्मचारी अमरीक सिंह (59) पुत्र चनन सिंह वासी गांव सुखिया नांगल आरसीएफ अस्पताल में भर्ती अपनी भाभी का हालचाल पूछ कर एक्टिवा पर घर जा रहा था। गांव भुलाना के नजदीक एक ट्रक से उसकी टक्कर हो गई। मौके पर मौजूद लोगों ने घायल अमरीक सिंह को आरसीएफ अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां ड्यूटी डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएचओ सोनमदीप कौर ने बताया कि हादसे के बाद ट्रक तथा ट्रक ड्राइवर लखविंदर सिंह पुत्र लछमन सिंह को राउंडअप कर लिया गया है। मामले की जांच भुलाना चौकी इंचार्ज एएसआई पूरनचंद कर रहे हैं। मृतक के भाई गुरबख्श सिंह के बयान कलमबद्ध किए जा रहे हैं। बयान के आधार पर बीएनएस की धारा 194 के तहत कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें