फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुसाइड से पहले बनाया वीडियो: कपूरथला के व्यक्ति ने की आत्महत्या, बैंक मैनेजर को बताया मौत का जिम्मेदार

Wed, 21 Aug 2024 07:57 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)

सार

पंजाब के कपूरथला में एक व्यक्ति ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। व्यक्ति ने सुसाइड से पहले एक वीडियो भी बनाया है, जिसमें उसने अपनी मौत का जिम्मेदार बैंक मैनेजर और एक अन्य व्यक्ति को बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कपूरथला के फगवाड़ा में निजी बैंक के कर्मियों से परेशान होकर एक व्यक्ति ने आत्महत्या कर ली। मृतक ने एक वीडियो बनाया है, जिसमें उसने अपनी मौत का जिम्मेदार बैंक कर्मचारियों को बताया है। मामले में थाना सिटी पुलिस ने बैंक मैनेजर सहित दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। 

विज्ञापन


फगवाड़ा के गांव रानीपुर कंबोआ के रहने वाले कुलजीत सिंह ने आत्महत्या करने से पहले एक वीडियो भी बनाया है। वीडियो में उसने बैंक कर्मचारियों के नाम उजागर करते हुए उन्हें अपनी मौत का जिम्मेदार बताया है। कुलजीत ने जहर खाकर अपनी जान दी है।

विज्ञापन


मृतक की पत्नी सुखविंदर कौर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके पति ने  आइशर कंपनी का एक कैंटर 5.20 लाख रुपये में इक्विटी स्मॉल आई फाइनेंस बैंक जालंधर के जनरल मैनेजर जसवीर सिंह और नीरज कुमार से खरीदा था। कुलजीत सिंह ने वाहन की पूरी रकम बैंक में जमा करवा दी थी, लेकिन बैंक की तरफ से गाड़ी कुलजीत सिंह के नाम ट्रांसफर नहीं की और न ही गाड़ी की एनओसी उसे दी। 

बैंक कर्मी बार-बार कुलजीत सिंह के साथ दुर्व्यवहार करते रहे। बैंक कर्मियों की वजह से कुलजीत सिंह मानसिक रूप से परेशान हो गया था। इसके चलते कुलजीत सिंह ने जहरीली दवाई निगल कर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। 
विज्ञापन


थाना सिटी के एसएचओ जतिंदर कुमार के अनुसार कुलजीत सिंह को आत्महत्या के लिए मजबूर करने के मामले में इक्विटी स्मॉल आई फाइनेंस बैंक जालंधर के जनरल मैनेजर जसवीर सिंह व उसके एक साथी नीरज कुमार के खिलाफ धारा 108 बीएनएस के अंतर्गत केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें