फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: चलती फॉर्च्यूनर में युवक ने खुद को गोली से उड़ाया, एक साल पहले अमेरिका से लौटा था छिंदा

Fri, 17 Jan 2025 07:29 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, श्री माछीवाड़ा साहिब (पंजाब)

सार

पंजाब के लुधियाना के श्री माछीवाड़ा साहिब में एक युवक ने चलती फॉर्च्यूनर में खुद को गोली मार ली। छाती पर गोली लगने से उसकी मौत हो गई। युवक एक साल पहले अमेरिका से गांव लौटा था। 
विज्ञापन
खंभे से टकराई फॉर्च्यूनर और मृतक की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के लुधियाना में अमेरिका से लौटे युवक ने अपनी फॉर्च्यूनर में खुद को गोलियां मारी। एक गोली उसके छाती और दूसरी पैर पर लगी। गोली लगने के युवक की मौत हो गई। घटना लुधियाना के माछीवाड़ा साहिब की है। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन

 
माछीवाड़ा साहिब के गांव गौंसगढ़ के रहने वाले सुरिंदर सिंह छिंदा ने चलती फॉर्च्यूनर कार में अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से गोली मारकर अपनी जीवन लीला खत्म कर ली। सुरिंदर सिंह छिंदा करीब एक वर्ष पहले अमेरिका से गांव लौटा था। वह गांव में परिवार के साथ खेती और डेयरी का काम करता था। शुक्रवार को भी वह प्रतिदिन की तरह सुबह डेयरी में दूध डालकर आया और उसके बाद अपनी फॉर्च्यूनर लेकर कहीं चला गया। सुरिंदर सिंह ने गांव के पास सड़क पर चलती कार में खुद को गोली मार ली, इसके बाद उसकी कार अनयंत्रित होकर सड़क किनारे लगे एक बिजली के खंभे से टकराकर खेत में जा गिरी। 

जब यह घटना हुई तो उस समय खेत में काम कर रहे चश्मदीद जगरूप सिंह ने बताया कि जब कार खंभे से टकराकर खेत में गिरी तो उसमें से धुआं निकलने लगा। उसने मौके पर जाकर देखा तो युवक खून से लथपथ सीट पर पड़ा था। जगरूप सिंह के मुताबिक जब उसने शीशा तोड़कर युवक को बाहर निकाला तो उसकी पहचान सुरिंदर सिंह छिंदा के रूप में हुई। सुरिंदर सिंह के सीने में गोली लगने से उसकी मौत हो चुकी थी। इसके बाद उसने गांव वालों को सूचना दी। 
विज्ञापन


सभी पहलुओं की जांच कर रही पुलिस
सुरिंदर छिंदा को दो गोलियां लगीं थी, एक पैर और दूसरी सीने के पार हो चुकी थी है। सूचना मिलते ही एसएसपी अश्वनी गोटियाल, डीएसपी (डी) सुखप्रीत सिंह रंधावा और थाना प्रभारी पवित्र सिंह मौके पर पहुंचे। डीएसपी सुखप्रीत सिंह रंधावा ने बताया कि शुरुआती जांच में यह मामला आत्महत्या का लग रहा है, लेकिन फिर भी पुलिस विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही है। परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। मृतक के मोबाइल फोन की भी जांच की जाएगी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक की मौत से गांव में शोक की लहर है। मृतक की पत्नी और एक बच्चा है।

गन हाउस से लाया था लाइसेंसी रिवॉल्वर और नए कारतूस
जानकारी के मुताबिक सुरिंदर छिंदा की लाइसेंसी रिवॉल्वर गन हाउस में थी, जिसे वह शुक्रवार को ही लेकर आया था। गाड़ी में नए कारतूस भी मिले हैं। पुलिस के मुताबिक ऐसा लगता है कि ये आज ही नए खरीदे गए हैं और जांच जारी है। मृतक आत्महत्या करने के इरादे से गन हाउस से अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर और कारतूस लेकर आया और उसने घटना को अंजाम दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें