फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ludhiana News: रंजिश में युवक की तेजधार हथियार से हत्या, एक गिरफ्तार

Sun, 04 Oct 2026 12:11 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
विज्ञापन
विज्ञापन
एक आरोपी को थाना साहनेवाल पुलिस ने किया गिरफ्तार, दूसरा अभी फरार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
लुधियाना। साहनेवाल इलाके में एक युवक की पुरानी दुश्मनी के कारण तेजधार हथियार से हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान 35 वर्षीय दिनेश कुमार के रूप में हुई है। यह वारदात 1 अक्तूबर की रात को हुई जब दिनेश घर का गैस सिलिंडर खत्म होने पर खाना लेने बाजार जा रहा था।
हमलावरों ने एक्सिस बैंक के एटीएम के पास दिनेश को घेर लिया। उन्होंने रंजिश के चलते उस पर तेजधार हथियार से कई वार किए। दिनेश के पेट से अंतड़ियां बाहर आ गईं और सिर पर भी गहरे घाव थे। गंभीर रूप से घायल दिनेश को परिजन साहनेवाल सिविल अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। दिनेश मजदूरी करके अपने परिवार का पालन-पोषण करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस जांच और गिरफ्तारी
दिनेश के भाई दीपक कुमार की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया। सूदां वाली कच्ची पही निवासी उमेश कुमार, जुगियाना की बलाला कॉलोनी निवासी संजीत कुमार और पुराना बाजार निवासी गोलू पर हत्या का आरोप है। थाना साहनेवाल पुलिस ने आरोपी संजीत कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। उमेश कुमार और गोलू अभी फरार हैं जिनकी तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें