दाखा (लुधियाना)। 14 जनवरी को किसान आंदोलन में शामिल होने गए गांव ढट निवासी युवक जगजीत सिंह उर्फ बब्बू (34) की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बब्बू की मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई है। अभी उसका शव गांव नहीं पहुंचा है। इस खबर से पूरे गांव में शोक की लहर है। मृतक के घर के आसपास गांवों से लोग भारी संख्या में पहुंच रहे हैं।
जानकारी के अनुसार गांव ढट निवासी जगजीत सिंह उर्फ बब्बू शुरू से किसान आंदोलन से जुड़ा हुआ था। 14 जनवरी को वह किसान आंदोलन में शामिल होने के लिए सिंघु बार्डर गया था। बुधवार को उसकी अचानक तबीयत ज्यादा खराब हो गई और तुरंत एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया, जहां उसकी मौत हो गई है। फिलहाल मौत का कारण दिल का दौरा बताया जा रहा है। शव को पोस्टमार्टम होने के बाद घर भेजा जाएगा। मृतक बब्बू के पिता गुरमेल सिंह फौज से रिटायर्ड हैं, बड़ा भाई कनाडा में रहता है। पत्नी लुधियाना डीएमसी में कार्यरत है और पांच साल का एक बेटा है।