फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामपुरा के गांव कराडवाला में युवक की संदिगध हलातों में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बठिंडा। जिले के गांव कराड वाला में एक युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मृतक की पहचान हरमिंदर सिंह 28 के तौर पर हुई है। मृतक के पिता बहादुर सिंह ने महिंदर सिंह और बलजीत सिंह पर युवक को नशे की ओवरडोज देकर मारने के आरोप लगाए है। घटना शनिवार देर शाम की है। रविवार को थाना सदर रामपुरा पुलिस ने मृतक युवक के पिता बहादुर सिंह के बयान पर महिंदर सिंह और बलजीत सिंह पर धारा 304 के तहत केस दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

युवक हरमिंदर सिंह गांव स्तर पर क्रिकेट का अच्छा खिलाड़ी बताया जा रहा है। वह क्रिकेट में अपनी एक अलग पहचान भी बना चुका था। बुरी संगत उसे क्रिकेट के खेल से मोड़कर चिट्टे का नशा करने की ओर ले गई। जानकारी के अनुसार युवक हरमिंदर सिंह जोकि चिट्टा पीने का आदी था। दस दिन पहले अस्पताल में रहकर नशा छोड़कर चार दिन पहले अपने घर वापस पहुंचा था। युवक के पिता बहादुर सिंह का आरोप है कि महिंदर सिंह और बलजीत सिंह नामक व्यक्ति उसके युवक को चिट्टे का नशा घर आकर दे जाते थे। मृतक के पिता ने अपने बयान में पुलिस को बताया कि शनिवार को उक्त दोनों युवक उसके लड़के को अपने साथ घर ले गए जहां पर उन्होंने उनके युवक को चिट्टे का ओवरडोज नशा करवा दिया।
थाना सदर रामपुरा के इंस्पेक्टर गुरदीप सिंह का कहना था कि पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया। पुलिस ने मृतक युवक के पिता बहादुर सिंह के बयान पर मोहिंदर सिंह और बलजीत सिंह नामक व्यक्तियों पर धारा 304 के तहत केस दर्ज किया है। इंस्पेक्टर ने बताया कि पुलिस उक्त मामलें की जांच कर रही और मृतक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पता चलेगा कि युवक की मौत नशे की ओवरडोज से हुई या फिर मौत का कोई अन्य कारण है। बताया जाता है कि युवक हरमिंदर सिंह की शादी हो चुकी थी और उसका पत्नी से दो वर्ष पहले तलाक हो गया था। पत्नी ने भी उसको नशे की वजह से ही छोड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें