संगरूर में रोष प्रदर्शन दौरान पुतला फूंकते हुए यूथ कांग्रेसी।
- फोटो : SANGOOR
लगातार बढ़ रही महंगाई के खिलाफ रविवार को विधान सभा यूथ कांग्रेस संगरूर के अध्यक्ष साजन कांगड़ा की अगुवाई में स्थानीय दिल्ली-लुधियाना हाईवे मार्ग पर स्थित डिप्टी कमिश्नर संगरूर के निवास स्थान के समीप रोष प्रदर्शन किया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका।
साजन कांगड़ा ने कहा कि जिस दिन से नरेंद्र मोदी ने देश की सत्ता संभाली है, लोगों को दो वक्त की रोटी भी नसीब नहीं हो रही। दिन प्रतिदिन बढ़ रही महंगाई ने लोगों की कमर तोड़कर रख दी है। उन्होंने कहा कि रसोई गैस सिलेंडर, डीजल, पेट्रोल व रोजाना इस्तेमाल की जाने वाली वस्तुओं के बढ़ रही कीमतों ने लोगों को भारी चिंता में डाल दिया है। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी और अमित शाह देश को बर्बाद करने पर तुले हुए हैं।
उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मोदी सरकार ने महंगाई पर रोक न लगाई तो यूथ कांग्रेस बड़े स्तर पर केंद्र सरकार खिलाफ मोर्चा खोला जाएगा। इस मौके पर लखमीर सिंह सेखों, बलवीर सिंह, जगसीर सिंह कांगड़ा, राणा बालू, जोनी गर्ग धूरी, जस्सा अध्यक्ष, विजय कुमार, लक्की गुलाटी, राहुल रंधावा, हैप्पी हीरा, अजय कुमार, मनजीत सिंह, राजन मौजूद थे।
फोटो:05एसजीआरपी01- संगरूर में डीसी निवास के पास रोष प्रदर्शन के दौरान पुतला फूंकते यूथ कांग्रेसी।