फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ludhiana News: लुधियाना में युवक पर तेजधार हथियारों से हमला, हालत गंभीर

Wed, 16 Sep 2026 06:22 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

लुधियाना। महानगर के मुंडियां कलां इलाके में दिनदहाड़े एक युवक पर तेजधार हथियारों से जानलेवा हमला किया गया। हथियारबंद युवकों ने खताल हुसैन उर्फ खाऊ (20) पर कातिलाना हमला किया। हमलावर उसे अधमरा छोड़कर धमकियां देते हुए फरार हो गए। घायल खाऊ को चंडीगढ़ रोड स्थित फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, खताल हुसैन जब इलाके से गुजर रहा था, तभी पहले से घात लगाए बैठे बदमाशों ने उसे घेर लिया। युवक के बचाव करने से पहले ही हमलावरों ने तेजधार हथियारों से उस पर वार कर दिया। खाऊ के चेहरे पर तेजधार हथियार के कई निशान हैं। इस हिंसक वारदात से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर थाना जमालपुर के अधीन आने वाली चौकी मुंडियां कलां की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। चौकी मुंडियां के इंचार्ज एएसआई परमजीत सिंह ने बताया कि यह मामला पुरानी रंजिश का बताया जा रहा है। खाऊ की गंभीर हालत के कारण अभी उसके बयान दर्ज नहीं किए जा सके हैं। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने में जुटी है। बयान दर्ज होने के बाद आगे की कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें