फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैंगस्टरों की ऑनलाइन भर्ती करने वाला युवक काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मानसा। पंजाब में गैंगस्टरों की आनलाइन भर्ती करने वाले युवक को मानसा पुलिस ने काबू किया है। पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया युवक मानसा का रहने वाला है और सिद्धू मूसेवाला का फैन है। मूसेवाला की मौत के बाद वह मानसिक तौर पर भी सिद्धू मूसेवाला के साथ जुड़ा हुआ है।
बताया जा रहा है कि मूसेवाला की मौत के बाद वह बंबीहा गैंग को पसंद करने लग गया। इसी बीच उक्त युवक ने यह माना कि उसने सोशल मीडिया पर अपने लाइक बढ़ाने के लिए बंबीहा गैंग के नाम का प्रयोग किया। आरोपी ने फेसबुक पर अपना नंबर डालकर ऑनलाइन भर्ती की पोस्ट साझा की थी। इस संबंधी एसपी इन्वेस्टिगेशन ने बताया कि उक्त युवक पर भीखी पुलिस ने मामला दर्ज करके उसको गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पोस्ट के लिए प्रयोग किया गया फोन पुलिस ने बरामद कर लिया है। एसपी जांच डॉ. बाल कृष्ण शर्मा ने बताया कि साइबर सेल की मदद के साथ आरोपी को काबू किया तो उसके पास से आईफोन-7 बरामद हुआ है। इस पर पहले कोई मामला दर्ज नहीं है। मूसेवाला का फैन होने के कारण उसने भावुक होकर यह कदम उठाया। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें