नंगल। नंगल में अपने रिश्तेदार से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। डीएसपी कुलवीर सिंह संधू ने बताया कि ननिहाल परिवार से संबंधित एक युवक अपने रिश्तेदार के पास रहता था। जब परिवार के सदस्य इधर-उधर होते तो युवक उनकी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म करता था। इसकी जानकारी परिवार के सदस्यों को लगी तो उन्होंने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई। एएसआई नरेश कुमारी ने मामला दर्ज कर फतेहगढ़ साहिब के रहने वाले आरोपी को गिरफ्तार अदालत में पेश किया। कोर्ट ने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।