फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ludhiana News: नौजवान ने जहरीली वस्तु खाकर दी जान

Sat, 26 Sep 2026 07:04 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
विज्ञापन
विज्ञापन
परिजनों ने गांव के सरपंच पर लगाए गंभीर आरोप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संगरूर। गांव कनोई के 23 वर्षीय सनमदीप सिंह ने जहरीली दवा निगलकर खुदकुशी कर ली। उसके शव को सिविल अस्पताल संगरूर के मोर्चरी घर में रखा गया है। परिजनों ने आरोप लगाया कि गांव के सरपंच सहित चार व्यक्ति सनमदीप को लगातार धमकियां दे रहे थे। इन धमकियों से दुखी होकर उसने यह कदम उठाया।
विज्ञापन

सनमदीप के पिता परमजीत सिंह ने बताया कि मई में उन्होंने सरपंच और उसके साथियों के खिलाफ शिकायत की थी। उन्होंने धमकाने और मोबाइल छीनने का आरोप लगाया था। पुलिस ने कार्रवाई करने के बजाय उनके परिवार पर ही मामला दर्ज कर दिया था। परिवार ने अस्पताल में धरना देकर कार्रवाई और न्याय की मांग की है। डीएसपी संगरूर दलवीर सिंह ने कहा कि परिवार के बयान दर्ज होने के बाद जांच की जाएगी।
विज्ञापन

फोटोः26एसजीआरपी01 - सनमदीप सिंह।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें