मृतक की पहचान 20 वर्षीय राज कुमार निवासी गांव रूमी के रूप में हुई है। शिकायतकर्ता संजय कुमार ने गांव रूमी में रहता है और मेहनत-मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करता है। उसके दो बच्चे हैं, जिनमें एक बेटी और एक ही बेटा राज कुमार था।
जगरांव के नजदीकी गांव रूमी में एक पिता के सामने ही तेज रफ्तार कार ने उसके जवान बेटे को जोरदार टक्कर मार दी। युवक हवा में उछलकर सिर के बल सड़क पर गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। घायल बेटे को पिता माता संत कौर मेमोरियल अस्पताल रूमी ले जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
मृतक की पहचान 20 वर्षीय राज कुमार निवासी गांव रूमी के रूप में हुई है। शिकायतकर्ता संजय कुमार ने पुलिस को बताया कि वह गांव रूमी में रहता है और मेहनत-मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करता है। उसके दो बच्चे हैं, जिनमें एक बेटी और एक ही बेटा राज कुमार था।
सुबह वह अपने बेटे राज कुमार के साथ गांव के रहने वाले चमकौर सिंह के घर से बाहर निकलकर सड़क किनारे अपनी साइड पर पैदल चल रहे थे। उसका बेटा उससे थोड़ा आगे निकल गया। तभी जगरांव की तरफ से एक स्विफ्ट कार तेज रफ्तार में आई और गलत साइड से लापरवाही से चलते हुए अज्ञात चालक ने राज कुमार को जोरदार टक्कर मार दी।
विज्ञापन
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक हवा में उछलकर सिर के बल सड़क पर जा गिरा। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। इस संबंध में थाना सदर के एएसआई आत्मा सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।