फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की छत से गिरकर मौत

Fri, 07 Aug 2015 10:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस कमिश्नर रेजीडेंस में बतौर रसोइया तैनात पुलिस मुलाजिम नारायण सिंह के बेटे अमर सिंह (24) की वीरवार देर रात छत से गिरकर मौत हो गई।
विज्ञापन



शुक्रवार सुबह करीब साढ़े छह बजे पड़ोसियों ने अमर सिंह को खून से लथपथ जमीन पर पड़े देखा। उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद थाना डिवीजन आठ की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की।


जांच अधिकारी माया राम ने कहा कि नारायण सिंह मूल रुप से उत्तराखंड के चंपावत का रहने वाला था। लुधियाना में वह पुलिस कमिश्नर की कोठी में बतौर रसोइया तैनात था।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह पुलिस लाइन में मुलाजिमों के लिए बने क्वार्टरों में रहता था। अमर सिंह एक निजी कंपनी में स्टोर कीपर था। नारायण सिंह पिछले कुछ दिन से अपने घर गए हुए थे। अमर सिंह घर पर ही था।

वीरवार देर रात को उसकी तबीयत खराब हो गई। वह खिड़की के पास आया तो अचानक नीचे गिर गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें