फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़-बठिंडा के कालाझाड़ टोल प्लाजा पर वर्करों ने लगाया पक्का मोर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
संगरूर। नेशनल हाईवे चंडीगढ़-बठिंडा के कालाझाड़ टोल प्लाजा वर्करों ने दिसंबर से वेतन न मिलने के रोष में कालाझाड़ टोल प्लाजा पर पक्का मोर्चा लगाकर कंपनी के खिलाफ नारेबाजी की। टोल प्लाजा वर्कर यूनियन पंजाब के प्रांतीय उपाध्यक्ष दर्शन सिंह लाडी ने कहा कि नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया द्वारा किसान आंदोलन का बहाना बनाकर पंजाब व हरियाणा के टोल प्लाजों को सस्पेंड कर नई सिक्योरिटी सर्विस एजेंसी को ठेका दे दिया है। ऐसे में पुरानी टोल प्लाजा कंपनी फीड बैक हाईवेज ओएमटी लिमिटेड ने वर्करों को वेतन देने से साफ इंकार कर दिया है।
विज्ञापन

फीडबैक कंपनी नेशनल हाईवे ऑफ इंडिया कंपनी से क्लेम लेने का बहाना लगाकर भागने की तैयारी में थी, जिस पर वर्करों ने टोल प्लाजा वर्कर्स यूनियन को साथ लेकर मौके पर जाकर टोल प्लाजा कार्यालय का घेराव कर लिया। भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां की तरफ से वर्करों का समर्थन किया गया। यूनियन के प्रांतीय प्रचार सचिव जगतार सिंह कालाझाड़ ने केंद्र सरकार की सख्त शब्दों में आलोचना की। साथ ही फैसला किया गया कि टोल प्लाजा यूनियन के पांच कर्मचारी रोजाना भूख हड़ताल पर बैठेंगे।
लाडी ने कहा कि पंजाब व हरियाणा टोल प्लाजा नेशनल हाईवे के टोल प्लाजा वर्करों को डीसी रेट पर ठेके देना श्रम कानून का उल्लंघन है। कालाझाड़ टोल कंपनी पर 50 लाख रुपये से अधिक वेतन के पैसे टोल कंपनी फीडबैक हाईवे की ओर बकाया हैं परंतु कंपनी झूठे वादे कर भागने की फिराक में है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि कंपनी ने वर्करों का बकाया नहीं दिया तो संघर्ष तेज किया जाएगा।
विज्ञापन

इस मौके पर दविंदरपाल सिंह, गुरमीत सिंह, बलजिंदर सिंह, गुरदीप सिंह, जगतार सिंह, नरिंदर सिंह, नाजर सिंह, रिंकू सिंह, सलीम खान, लखविंदर सिंह, अवतार सिंह, कुलविदर सिंह और गुरदीप सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें