फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीवान टोडरमल हवेली का काम जल्द पूरा हो : स्पीकर संधवा

Tue, 13 Jun 2023 11:01 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
विज्ञापन
विज्ञापन
विस स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने चंडीगढ़ में बुलाई अहम मीटिंग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

फतेहगढ़ साहिब। पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवा ने प्रदेश के सांस्कृतिक मामले, पुरातत्व और संग्रहालय विभाग के अधिकारियों को हिदायत की है कि वह फतेहगढ़ साहब में दीवान टोडरमल जी की यादगारी हवेली संबंधी पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट में चल रहे केस के निपटान के लिए कार्रवाई को तेज करें।
विधानसभा में दीवान टोडरमल जी की हवेली की देखभाल और रखरखाव संबंधी समस्याओं के हल के लिए मीटिंग की अध्यक्षता करते हुए कुलतार सिंह संधवां ने कहा कि गुरु साहिबान की विचारधारा पर चलकर दीवान टोडरमल जी ने मानवीय अधिकारों की रक्षा हेतु आवाज उठाई। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार दीवान टोडरमल जी की हवेली की देखभाल के लिए कोई कसर बाकी नहीं छोड़ेगी।
विज्ञापन

उन्होंने एसजीपीसी के सचिव भाई सुखविन्दर सिंह और उनकी लीगल टीम को भरोसा दिलाया कि पंजाब सरकार द्वारा केस के निपटान के लिए कार्यवाही करने के अलावा, आगामी मानसून सीजन के मद्देनजर अदालत में अर्जी दाखिल करके हवेली की अपेक्षित देखभाल हेतु प्रयत्न किए जाएंगे। पंजाब विधानसभा स्पीकर संधवां ने सांस्कृतिक मामले, पुरातत्व और संग्रहालय विभाग के सचिव गुरकिरत कृपाल सिंह को कहा कि मामले की गंभीरता को देखते हुए इस संबंधी हाईकोर्ट में मामले की जल्द सुनवाई के लिए कार्यवाही अमल में लाई जाए।
उन्होंने फतेहगढ़ साहिब के डीसी परनीत शेरगिल को भी हिदायत की कि वह हवेली के दर्शन करने आने वाली संगत के लिए शौचालयों, चारदीवारी, पार्किंग और सफाई का योग्य प्रबंध करें। डीसी ने बताया कि हाईकोर्ट के दिशा-निदेर्शों अनुसार ही बारिश के पानी की निकासी के लिए प्रबंध किए जा रहे हैं। स्पीकर संधवां ने अतिरिक्त एडवोकेट जनरल सुमनदीप सिंह वालिया के माध्यम से एडवोकेट जनरल दफ्तर को हिदायत की कि अदालत में इस केस की उचित पैरवी के लिए समर्पित अतिरिक्त एडवोकेट जनरल तैनात किया जाए।
यादगारी हवेली की सेवा करने वाली संस्था दीवान टोडरमल विरासती फाउंडेशन पंजाब के प्रधान लखविंदर सिंह काहनके ने स्पीकर के ध्यान में लाया कि यदि इस विरासती इमारत को संभालने के काम में तेजी न लाई गई तो यह रहती इमारत भी जल्दी गिर सकती है।
इस दौरान फतेहगढ़ साहिब से विधायक लखबीर सिंह राय, बस्सी पठाणा के विधायक रुपिन्दर सिंह, शिरोमणि कमेटी की वकील डॉ. पुनीत कौर सेखों, अतिरिक्त एडवोकेट जनरल सुमनदीप सिंह वालिया और अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन


फोटो कैप्शन:-13जीबीजीपी01-चंडीगढ़ में विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवा फतेहगढ़ साहिब में दीवान टोडर मल हवेली को तैयार करने में आ रही अटकलों को दूर करने के लिए अधिकारियों को दिशा निर्देश देते हुए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें