फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ludhiana News: नवरात्र पर महिलाओं ने किया डांडिया नृत्य

Sun, 18 Oct 2026 06:32 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मंडी गोबिंदगढ़। औद्योगिक शहर मंडी गोबिंदगढ़ के एक होटल में रंगीलो रास डांडिया समारोह का आयोजन किया गया। माता रानी के नवरात्र के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
विज्ञापन

रंग-बिरंगे गुजराती परिधानों में सजी महिलाओं ने डांडिया नृत्य किया। समारोह में गुजराती, पंजाबी और हिंदी गीतों पर नृत्य प्रस्तुतियां दी गईं। यह रंगीलो रास का पहला आयोजन था। मुख्य अतिथि डॉ. जयनली खेतान और विशिष्ट अतिथि अंजू सूद उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का संचालन गगन गांधी ने किया, जबकि गगन मैड्डी ने नृत्य निर्देशन किया। आयोजक नताशा पुरी, शिखा बांसल, ज्योति क्वात्रा, रुचि विज और साक्षी बांसल ने आयोजन में सहयोग किया। नृत्य प्रस्तुतियों के साथ-साथ समारोह में विभिन्न मनोरंजक खेलों का भी आयोजन हुआ। महिलाओं ने इन गतिविधियों में सक्रिय रूप से हिस्सा लिया। खेलों में विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। उपस्थित महिलाओं के लिए स्वादिष्ट व्यंजनों की विशेष व्यवस्था की गई थी। इस आयोजन ने शहर की महिलाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने और मेल-जोल बढ़ाने का अवसर प्रदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें