फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला किसानों ने निकाला ट्रैक्टर मार्च

विज्ञापन
लहरागागा में निकाले गए ट्रैक्टर मार्च में शामिल महिलाएं। संवाद - फोटो : SANGOOR
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

संगरूर। कृषि कानूनों के खिलाफ 8 मार्च को दिल्ली में महिलाओं की तरफ से किए जाने वाले ट्रैक्टर मार्च की तैयारियों में तेजी आ गई है। इस कड़ी में शुक्रवार को जिले के विभिन्न गांवों में महिला किसानों ने ट्रैक्टर मार्च निकालकर महिलाओं को लामबंद किया।
लहरागागा क्षेत्र के गांवों में भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां के नेतृत्व में क्षेत्र के गांवों में महिलाओं ने ट्रैक्टर मार्च निकालते हुए केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और कृषि कानून तुरंत वापस लेने की मांग की। भाकियू उगराहां की नेता जश्नदीप कौर भाई की पिशौर ने कहा कि केंद्र सरकार अपने मन से यह भ्रम निकाल दे कि किसान थक हारकर घरों को लौट जाएंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जब तक केंद्र सरकार कृषि कानूनों को वापस नहीं लेगी, तब तक किसान आंदोलन जारी रहेगा। इसके अलावा 8 मार्च को दिल्ली में महिलाओं की तरफ से किए जाना वाला ट्रैक्टर मार्च केंद्र सरकार के सभी भ्रम तोड़कर रख देगा। इस मौके पर कर्मजीत कौर भुटाल कलां, बलजीत कौर लेहल कलां, जसविंदर कौर गागा, गुरमेल कौर गिदडियानी, रुपिंदर कौर लेहल खुर्द मौजूद थीं।
विज्ञापन

इसी तरह भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां भवानीगढ़ ब्लाक के गांवों में महिला किसानों ने ट्रैक्टर मार्च निकाला। इस मौके पर सुखविंदर कौर मर्दखेड़ा, बेअंतपाल कौर पन्नवां, लवप्रीत कौर मर्दखेड़ा, परमजीत कौर कालाझाड़ व सुरजीत कौर लड्डी ने कहा कि यह ट्रैक्टर मार्च दिल्ली में 8 मार्च को महिलाओं की तरफ से निकाले जा रहे ट्रैक्टर मार्च की तैयारी के लिए निकाला गया है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को जगाने के लिए पंजाब में बडे़॑ स्तर पर 8 मार्च को महिलाओं के काफिले दिल्ली की तरफ कूच करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें