फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ludhiana News: महिला का शव मिला, नशे की ओवरडोज की आशंका

Tue, 15 Sep 2026 06:00 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

लुधियाना। महानगर के दुगरी इलाके में कूड़े के ढेर के पास एक महिला का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिला है। शव जानवरों द्वारा बुरी तरह नोचा गया था, जिससे इलाके में दहशत फैल गई। मृतक की पहचान आशा के रूप में हुई है जिसकी मौत का कारण नशे की ओवरडोज होने की आशंका है।
विज्ञापन

पुलिस को सूचना मिलने के बाद थाना दुगरी की टीम मौके पर पहुंची। जांच में पता चला कि आशा दाना मंडी अरोड़ा पैलेस के पास रहती थी और उसकी चार साल की एक बेटी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आशा की बहन भारती ने बताया कि आशा शनिवार सुबह बिना बताए घर से निकली थी। दोपहर में उन्हें एक खाली प्लॉट में शव मिलने की सूचना मिली, जो आशा से मेल खाता था। आशा एक व्यक्ति के साथ लिव-इन में रह रही थी। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही मौत का असली कारण स्पष्ट हो पाएगा। पुलिस सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग खंगाल रही है। इसका उद्देश्य आशा के अंतिम समय के साथी और उसके प्लॉट तक पहुंचने के रास्ते का सुराग लगाना है। पुलिस परिजनों, दुकानदारों और राहगीरों से भी पूछताछ कर रही है। फॉरेंसिक जांच की अंतिम रिपोर्ट का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें