फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुधियाना में महिला की माैत: खरीदारी कर लाैट रही थी, बाइक को टक्कर लगने से सड़क पर गिरी; सिर पर से निकला पहिया

Fri, 23 Oct 2026 10:42 AM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना

सार

हादसे के तुरंत बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। गुस्साए लोगों ने सड़क पर पर्याप्त स्ट्रीट लाइटें न होने और सड़क पर बने गहरे गड्ढों के कारण आए दिन होने वाले हादसों का आरोप लगाते हुए पुल पर जाम लगा दिया और जमकर रोष प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
Accident - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लुधियाना के ताजपुर रोड निवासी 45 वर्षीय महिला की एक दर्दनाक सड़क हादसे में मौत हो गई। वह वीरवार रात अपने रिश्तेदार के साथ सब्जी मंडी से घरेलू सामान की खरीदारी कर बाइक पर घर लौट रही थी।
विज्ञापन



जब वे बस्ती जोधेवाल से जालंधर बाइपास की तरफ जा रहे थे, तभी पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि महिला संतुलन बिगड़ने के कारण सड़क पर जा गिरी और वाहन का पिछला पहिया उसके सिर के ऊपर से निकल गया, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

हादसे के तुरंत बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। गुस्साए लोगों ने सड़क पर पर्याप्त स्ट्रीट लाइटें न होने और सड़क पर बने गहरे गड्ढों के कारण आए दिन होने वाले हादसों का आरोप लगाते हुए पुल पर जाम लगा दिया और जमकर रोष प्रदर्शन किया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वाहन की पहचान और वास्तविकता की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। 
विज्ञापन


जांच अधिकारी एएसआई सुखविंदर सिंह ने बताया कि पुलिस ने स्थिति को संभालते हुए संवेदना एंबुलेंस की मदद से मृतका के शव को सिविल अस्पताल पहुंचाया और उसे पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है। पुलिस का कहना है कि घटनास्थल और उसके आसपास लगे तमाम सीसीटीवी कैमरों की फुटेज बारीकी से खंगाली जा रही है ताकि हादसे को अंजाम देने वाले फरार वाहन और उसके चालक का सुराग लग सके। फुटेज सामने आने के बाद ही स्थिति पूरी तरह से स्पष्ट हो पाएगी। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें