डीएमसी अस्पताल में इलाज करा रही स्वाइन फ्लू से पीड़ित महिला की मौत हो गई।
फरीदकोट
निवासी 38 वर्षीय महिला कुछ दिनों से अस्पताल में दाखिल थी। चालू सीजन के
दौरान अब तक शहर के विभिन्न अस्पतालों में इलाज करा रहे नौ लोगों की स्वाइन
फ्लू से मौत हो चुकी है। जिला मलेरिया अफसर डा.रमेश कुमार ने इसकी पुष्टि
की है।
डा. रमेश का कहना है कि अब तक दस मरीजों के सैंपल पॉजीटिव आए
थे। उनका तर्क है कि सेहत विभाग लोगों को इस बीमारी से लगातार सचेत कर रहा
है। विभाग की टीमें अलग-अलग इलाकों में पहुंच कर लोगों को सावधान रहने के
लिए प्रेरित कर रही हैं।