फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Khanna: जनसेवा एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आई महिला और मासूम बच्चा, चालक ने बताया कैसे हुआ हादसा

Sat, 15 Nov 2025 12:32 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, खन्ना (पंजाब)

सार

ट्रेन के चालक ने बताया कि जब वह रत्नहेड़ी के नजदीक पहुंचा तो उसने देखा कि एक महिला अपने बच्चे को गोद में लेकर रेलवे ट्रैक पार कर रही थी। ट्रेन के बहुत पास होने के कारण चालक टक्कर नहीं टाल सका और दोनों ट्रेन की चपेट में आ गए।
विज्ञापन
खन्ना स्टेशन पर हादसा - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खन्ना के रत्नहेड़ी अंडरब्रिज के पास रेलवे लाइन पार करते समय एक महिला और उसका दो साल का बेटा जनसेवा एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आ गए। दोनों की अब तक पहचान नहीं हो सकी है। रेलवे पुलिस ने शव कब्जे में लेकर हादसे की जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


खन्ना जीआरपी चौकी प्रभारी चमकौर सिंह को स्टेशन मास्टर की ओर से एक मीमो प्राप्त हुआ, जिसमें रत्नहेड़ी इलाके के पास हादसे की सूचना दी गई थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जहां पटरियों के किनारे महिला और बच्चे के शव बुरी तरह क्षत-विक्षत हालत में पड़े मिले। प्रभारी ने बताया कि यह हादसा जनसेवा एक्सप्रेस ट्रेन से हुआ। 

विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रेन के चालक से फोन पर संपर्क करने पर उसने बताया कि जब वह रत्नहेड़ी के नजदीक पहुंचा तो उसने देखा कि एक महिला अपने बच्चे को गोद में लेकर रेलवे ट्रैक पार कर रही थी। ट्रेन के बहुत पास होने के कारण चालक टक्कर नहीं टाल सका और दोनों ट्रेन की चपेट में आ गए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर मौजूद लोगों ने भी महिला या बच्चे की पहचान नहीं बताई। रेलवे पुलिस ने आसपास के इलाकों में पूछताछ की, परंतु दोनों के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी। चमकौर सिंह ने बताया कि दोनों शवों को कब्जे में लेकर खन्ना सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। शवों को 72 घंटे तक पहचान के लिए सुरक्षित रखा जाएगा। यदि इस दौरान परिजन या कोई परिचित सामने नहीं आता है, तो दोनों को लावारिस घोषित कर अंतिम संस्कार कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें