फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेतन न मिलने पर काली दिवाली मनाएंगे मुलाजिम

Thu, 31 Oct 2013 10:49 PM IST
अमर उजाला, लुधियाना
विज्ञापन
विज्ञापन
लुधियाना में पंजाब कृषि विश्वविद्यालय इंप्लाइज यूनियन की कार्यकारिणी की बैठक वीरवार को विश्वविद्यालय परिसर में हुई। इसमें साफ किया गया कि यदि सरकार ने वक्त पर वेतन एवं पेंशन न दी तो मुलाजिम काली दिवाली मनाएंगे।
विज्ञापन


मुलाजिमों का कहना है कि पिछले माह का वेतन भी संघर्ष करने के बाद 17 अक्तूबर को मिला था। सदस्यों का तर्क है कि वेतन लेट मिलने से सारा बजट गड़बड़ा जाता है।

सरकार यह सुनिश्चित करे कि सरकारी मुलाजिमों की तर्ज पर पीएयू मुलाजिमों को भी हर माह वक्त पर वेतन एवं पेंशन की अदायगी हो सके।

 यूनियन के प्रधान परमजीत सिंह एवं महासचिव डॉ. गुलजार सिंह पंधेर ने कहा कि सरकार पीएयू मुलाजिमों की लगातार अनदेखी कर रही है।

पहले संशोधित वेतनमान का बकाया नहीं दिया। बजट में वित्त मंत्री परमिंदर ढींढसा ने कहा था कि चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में बकाया की अदायगी कर दी जाएगी, लेकिन अभी तक मुलाजिम इंतजार ही कर रहे हैं।
विज्ञापन


इस साल केंद्र सरकार ने महंगाई भत्ते की दो किश्तें अपने मुलाजिमों को दे दी हैं, लेकिन पीएयू मुलाजिमों को कोई किश्त नहीं मिली।

भाखड़ा ब्यास मैनेजमेंट बोर्ड ने अपनी गोल्डन जुबली पर मुलाजिमों को दो अतिरिक्त वेतन देने की घोषणा की है, लेकिन पीएयू मुलाजिमों को पिछले साल हुई गोल्डन जुबली पर कुछ नहीं मिला। यूनियन ने प्रबंधन को पत्र लिखकर मांग की है कि मुलाजिमों का वेतन वक्त पर दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें