लाडोवाल की चिट्टी कालोनी में रहने वाले दीपक कुमार (35) ने रविवार देर रात को अपने घर में फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।
दीपक की पत्नी अपने मायके गई हुई थी। देर रात पानी पीने के लिए उठे दस वर्षीय बेटे शुभम ने पिता का शव लटकता देख शोर मचाया। सूचना मिलने के बाद थाना लाडोवाल की पुलिस मौके पर पहुंची।
अभी आत्महत्या करने के कारणों का पता नहीं चल सका है। थाना लाडोवाल में तैनात एएसआई चमन सिंह ने कहा कि दीपक हरियाणा के सिरसा का रहने वाला था। उसकी शादी सिरसा की रहने वाली ममता के साथ हुई थी।
दीपक नौ वर्ष से लुधियाना में रह रहा है और चार महीने पहले ही उसने चिट्टी कालोनी में अपना मकान लिया था। रविवार सुबह ममता अपने मायके गई हुई थी। दीपक का बेटा उसी के साथ था। रविवार देर रात को दीपक ने आत्महत्या कर ली।