फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ludhiana News: पत्नी को कनाडा के सपने दिखा ठगे लाखों रुपये

Wed, 05 Jun 2024 11:10 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने पति, सास-ससुर समेत चार आरोपियों पर दर्ज किया मामला
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
जगरांव। गांव ढोलन के रहने वाले एक व्यक्ति ने अपने परिजनों संग मिलकर अपनी पत्नी को कनाडा भेजने का सपना दिखाकर लाखों रुपये व सोने के गहने ठग लिए। आरोपी पति ने पत्नी पर इस तरह दबाव बनाया कि पिता ने अपनी जायदाद बेचकर दामाद को लाखों रुपये दे दिए।
आरोपियों ने रुपये हाथ में लगते ही अपना असली रंग दिखाते हुए साफ कह दिया कि वह उसे कनाडा नहीं लेकर जाएंगे। अपने साथ हुए धोखे के बाद पीड़ित महिला ने अपने पति सास ससुर समेत चार लोगों के खिलाफ पुलिस को शिकायत दर्ज करवा दी। पुलिस ने मामले की जांच करने के बाद आरोपी पति, सास-ससुर समेत चारों आरोपियों पर थाना सदर में धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया। आरोपियों की पहचान धरमिंदर सिंह यादव, राम सिंह, जसमिंदर कौर निवासी गांव ढोलन व जसपाल सिंह उर्फ काका निवासी जस्सोमाजरा पटियाला के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले संबंधी थाना सदर के एएसआई रणधीर सिंह ने बताया कि पीड़ित महिला करमजीत कौर निवासी गांव ढोलन ने पुलिस को दर्ज कार्रवाई शिकायत में बताया कि उसकी 16 फरवरी 2020 को आरोपी धरमिंदर सिंह के साथ शादी हुई थी। शादी के समय उसके परिजनों ने लड़के वालों की हर मांग पूरी करते हुए लाखों रुपये खर्च किए। शादी के कुछ समय बाद ही उसके पति ने अपने परिजनों संग मिलकर उसे कहना शुरू कर दिया कि उसे कनाडा भेज देंगे, इसलिए वह अपने परिजनों से पैसे लेकर आए। इस दौरान आरोपियों ने साजिश के तहत धीरे-धीरे उससे सोने के गहने भी लेकर अपने पास रख लिए। वहीं, कनाडा में रहती उसकी ननद भी उसे बार-बार फोन कर कहने लगी कि वह अपने परिजनों से पैसे ले आए। वह उसको कनाडा में संभाल लेगी और उसे बढ़िया काम पर भी लगवा देगी। इसके बाद उसके पति व सास ससुर ने उस पर रुपयों को लेकर और दबाव डालना शुरू कर दिया। पीड़िता ने बताया कि उसने दुखी होकर अपने परिजनों से कहा कि वह किसी तरह रुपयों का इंतजाम कर दें ताकि वह कनाडा जा सके। इसके बाद उसके पिता ने बेटी पर हो रहे अत्याचार को देखते हुए अपनी जायदाद बेचकर 16 लाख रुपये उसके पति व सास-ससुर को थमा दिए। आरोपियों ने 16 लाख और सात तोले सोने गहने लेकर अपना असली रंग दिखाना शुरू कर दिया। जब भी वह उनसे कनाडा भेजने के लिए कहती तो वह उसे टालमटोल कर कोई न कोई बहाना लगा देते। जब उसे काफी समय कोई रास्ता दिखाई नहीं दिया तो उसने 16 लाख रुपये और सोने के गहने वापस मांगने शुरू कर दिए तो आरोपियों ने उसे साफ कह दिया कि वह उसे कनाडा लेकर नहीं जाएंगे, वह कनाडा और रुपये दोनों बातें भूल जाए। इसके बाद उसे अपने साथ हुई ठगी का एहसास हुआ तो उसने अपने पति समेत चारों आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवा दी। पुलिस ने मामले की जांच करने के बाद चारों आरोपियों पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। जांच अधिकारी ने बताया कि फिलहाल चारों आरोपी फरार हैं जिनको जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें