फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायतों को जल्द ही मिलेगी वाईफाई कनेक्टिविटी

Sun, 29 Dec 2013 09:42 PM IST
अमर उजाला,लुधियाना।
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला लुधियाना में आती लगभग एक हजार ग्राम पंचायतों को जल्द ही भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) के नेशनल ऑप्टिकल फाइबर नेटवर्क प्रोग्राम के तहत वाईफाई की कनेक्टिविटी मिलनी शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन


इस बारे में खुलासा करते हुए केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण राज्य मंत्री और स्थानीय सांसद मनीष तिवारी ने कहा कि यह एक राष्ट्रीय कार्यक्रम है।

इसके तहत 2 लाख से अधिक ग्राम पंचायतों को वाईफाई कनेक्टिविटी उपलब्ध करवाई जाएगी।
मंत्री ने उनकी अपील को मानकर जिला लुधियाना को पहले पड़ाव में शामिल करने के लिए भारत सरकार का धन्यवाद प्रगट किया है। उन्होंने कहा कि यह प्रोजेक्ट गांवों में रहने वाले लोगों को तुरंत और तेज इंटरनेट की कनेक्टिविटी प्रदान करेगा।
उन्होंने कहा कि निजी आपरेटर कम आमदनी होने के चलते गांवों में इंटरनेट सेवाएं प्रदान करने को तैयार नहीं थे, ऐसे में भारत सरकार ने यहां के लोगों को यह सेवा प्रदान करने का फैसला किया है।
विज्ञापन


इंटरनेट पर बढ़ रही निर्भरता के चलते यह आज एक प्रमुख जरूरत बन चुका है। इस क्रम में ग्राम पंचायतों को वर्ल्ड वाइड वेब (इंटरनेट) के माध्यम से बाकी की दुनिया के साथ जोड़ना हमारी प्राथमिकता है। इसके अलावा, इस सुविधा का फायदा उन लोगों को भी होगा, जिनके रिश्तेदार विदेशों में रहते हैं।

उन्होंने कहा कि जिला लुधियाना में फोन सेवाओं का इस्तेमाल देश में सबसे ज्यादा होता है और यहां के प्रत्येक गांव में टेलीफोन कनेक्टिविटी उपलब्ध है। अब लोग गांवों में इंटरनेट कनेक्टिविटी चाहते हैं, जो जल्द ही मिलनी शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें