फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ludhiana News: नकल करते हुए पकड़ा गया तो 7वीं मंजिल से कूदा बीकॉम फर्स्ट ईयर का छात्र, मौत

Tue, 21 May 2024 10:20 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
विज्ञापन
विज्ञापन
बद्दोवाल स्थित पीसीटीई कॉलेज में मंगलवार को हुई घटना, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
लुधियाना। फिरोजपुर रोड स्थित बद्दोवाल के पीसीटीई कॉलेज में मंगलवार को एग्जाम के दाैरान नकल करते हुए पकड़े जाने के बाद बीकाॅम फर्स्ट ईयर के छात्र शमशेर ग्रेवाल ने काॅलेज की सातवीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने के बाद थाना दाखा की पुलिस मौके पर पहुंची। जांच के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मंगलवार को शमशेर का एनवायर्नमेंटल साइंस का एग्जाम था। टीचर ने युवक को नकल करते हुए पकड़ा। उसे सुपरिटेंडेंट के पास ले जाया गया, जहां जांच करने पर उसके ज्योमैट्री बाॅक्स में से भी पर्चियां बरामद हुईं। छात्र ने पूछताछ में सुपरिंटेंडेंट को बताया कि उसने नकल की है। वह पर्चियां लेकर आया था। यह बात उसने लिखकर भी दी। इसके बाद उसे घर जाने को बोल दिया गया। काॅलेज के डायरेक्टर नरेश सचदेव ने बताया कि शमशेर एग्जामिनेशन सेंटर से निकलकर काॅलेज के इंजीनियरिंग ब्लाॅक की सातवीं मंजिल पर चला गया और वहां से छलांग लगा दी। उसे डीएमसी अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डाॅक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसके परिजनों को सूचना दे दी गई है। थाना दाखा की पुलिस इस मामले में जांच कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें