फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ludhiana News: नाबालिग बेटी से छेड़छाड़ से राेका तो 12 से अधिक लोगों ने घर पर हमला कर दिया

Fri, 24 May 2024 09:53 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
विज्ञापन
विज्ञापन
सुधार पुलिस ने 13 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया, आरोपी फरार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हलवारा। थाना सुधार के एक गांव में हलवारा के दबंगों ने रात के अंधेरे में धावा बोलकर बाइक समेत घर का सारा सामान तोड़कर तहस-नहस कर दिया। पीड़ित परिवार का कसूर सिर्फ इतना था कि हमलावरों में से एक राजविंदर सिंह उर्फ गुगना को अपनी नाबालिग बेटी को छेड़ने से रोका था और इसकी शिकायत गुगना के परिवार से की थी।
थाना सुधार में नाबालिग की मां की शिकायत पर राजविंदर सिंह उर्फ गुगना, लखविंदर सिंह उर्फ नोनी, जगदीप सिंह, मंगल सिंह उर्फ मंगा, धर्मप्रीत सिंह, सोनू, कमल, रवि समेत 5 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। घटना को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी फरार हो गए हैं और पूछताछ के लिए पुलिस ने उनके कुछ दोस्त रिश्तेदारों को हिरासत में ले लिया है। मुकदमे के जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर जोरावर सिंह ने बताया कि आरोपियों की तलाश में उनके संभावी ठिकानों पर दबिश दी जा रही है उन्हें बहुत जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित की मां ने अपनी शिकायत में पुलिस को बताया कि उसकी पांच बेटियां और एक बेटा है। वीरवार रात सारा परिवार घर के आंगन में सो रहा था कि तड़के सवा एक बजे उनके मुख्य द्वार पर जोरदार आवाजें आने लगीं। डर के मारे सारा परिवार अंदर गया और दरवाजे बंद कर ताले मार लिए। आरोपी मुख्य द्वार को तोड़कर के अंदर आ गए और सारा सामान तोड़कर तहस-नहस कर दिया। आरोपियों ने उनकी नई बाइक भी तोड़ दी, वे अंदर से सब कुछ देखते रहे और आरोपी ललकारे मारते रहे। गुगना ऊंची आवाज में सबक सिखाने की धमकियां देता रहा। सारा परिवार डरा सहमा अंदर ही रहा और सभी आरोपी बाहर हंगामा करते रहे। उनके हाथ में गंडासे, किरपाण, बेसबॉल बैट और अन्य घातक रिवायती हथियार थे। आरोपियों ने सारा सामान तोड़ने के बाद कमरों के अंदर दाखिल होने के लिए जाली का दरवाजा दस्ती हथियारों से काट लिया। कमरों की कुंडियां तोड़ने लगे तो सारा परिवार बचाओ-बचाओ चिल्लाने लगा। चीखने-चिल्लाने की आवाजें सुनकर आरोपी अपने हथियारों समेत फरार हो गए। डरे सहमे पड़ोसी भी आरोपियों के जाने के बाद ही घरों से निकलने की हिम्मत जुटा पाए। उन्होंने तुरंत थाना सुधार को सूचित कर दिया जिसके बाद पुलिस अधिकारी पहुंचे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें