फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी नहीं आ रहा, निगम के खिलाफ प्रदर्शन

Fri, 20 May 2016 05:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
विज्ञापन
प्रदर्शन - फोटो : demo
विज्ञापन
एलआईजी कालोनी, जमालपुर में पिछले दो-तीन महीनों से पानी की सप्लाई की बुरी हालत से नाराज लोगों ने शुक्रवार को निगम आफिस शोरपुर में खाली बाल्टियों के साथ प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


प्रदर्शन में शामिल महिलाओं ने बताया कि पिछले तीन दिनों से कालोनी में बिल्कुल भी पानी नहीं आ रहा। पहले भी कालोनी में पानी समय पर नहीं आता। पिछले काफी समय से पानी आने का कोई समय नहीं है। सुबह के समय पानी एक या आधा घंटा ही आता है। दोपहर को पानी नहीं आता। रात को 12-1 बजे ही पानी आता है।

कई बार तो पानी लगातार दो या तीन दिन आता ही नहीं। गर्मी से लोगों का पहले ही बुरा हाल है। ऊपर से सही समय पर पानी न मिलने के कारण लोगों की हालत और खराब हो रही है। लोगों ने आरोप लगाया कि कालोनी में गरीब लोग रहते हैं, इसलिए निगम को उनकी समस्या की कोई परवाह नहीं है। निगम अधिकारी पुरुषोत्तम ने आश्वासन दिया कि उनकी समस्या को जल्द हल कर दिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें