फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयाली को मोदी का, बिट्टू को दादा का सहारा

Wed, 30 Apr 2014 08:49 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला,लुधियाना
विज्ञापन
विज्ञापन
सूबे में बुधवार को होने वाले मतदान के लिए चुनाव प्रचार थम चुका है। मतदान के लिए वोटर अपने घरों से निकलने के लिए उतावले हैं, लेकिन उनकी चुप्पी से लुधियाना में मुकाबला काफी दिलचस्प बन गया है।
विज्ञापन


लुधियाना में शिरोमणि अकाली दल और भाजपा के सांझे उम्मीदवार मनप्रीत अयाली को भाजपा के पीएम उम्मीदवार नरेंद्र मोदी की लहर का सहारा है, जबकि कांग्रेस के उम्मीदवार रवनीत बिट्टू ने अपने दादा एवं पूर्व सीएम बेअंत सिंह के नाम पर प्रचार को केंद्रित रखा है। वहीं शिअद से बागी सिमरजीत सिंह बैंस को उम्मीद है कि अकाली भाजपा के प्रति नाराजगी का सीधा लाभ उनको होगा। जबकि आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार एचएस फुलका ने आप के बैनर तले राजनीतिक कचरा साफ करके राजनीति के शुद्धिकरण को कमर कसी है।

चुनावों के दौरान महंगाई, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी के अलावा स्थानीय मुद्दे भी काफी हावी रहे। इन चुनावों में नशा भी एक बड़ा मुद्दा उभर कर सामने आया। नशे के खिलाफ स्वयंसेवी संगठनों ने प्रचार के दौरान अभियान भी चलाया और चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों को नशा नहीं बांटने की शपथ भी दिलाई। लुधियाना में बुड्ढा नाला की समस्या, ट्रैफिक, प्रदूषण, कमजोर सेहत सुविधाएं, कमजोर आर्थिक इंफ्रास्ट्रक्चर, कारगर एयरपोर्ट की कमी, सीवरेज और सड़कें इत्यादि मुद्दे भी काफी हद तक हावी रहे। चुनाव लड़ रहे अधिकतर उम्मीदवारों ने अपने भाषणों के दौरान इन मुद्दों को छुआ और इनके स्थायी समाधान का भरोसा भी जनता को दिलाया।
विज्ञापन


अकाली-भाजपा के उम्मीदवार मनप्रीत सिंह अयाली ने अपना प्रचार जिला परिषद चेयरमैन एवं विधायक रहते हुए किए विकास कार्य, गठबंधन सरकार की उपलब्धियों और देश में मोदी लहर के आसपास केंद्रित रखा। अयाली के अलावा सीएम प्रकाश सिंह बादल, डिप्टी सीएम सुखबीर बादल ने भी मोदी के नाम पर वोट मांगे।

कांग्रेस के उम्मीदवार रवनीत सिंह बिट्टू ने भी लुधियाना के लोगों से शहर की तमाम समस्याओं का निपटारा कराने और पीजीआई की तर्ज पर अस्पताल बनाने का भरोसा दिलाया है। बिट्टू अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट खुलावाने की भी बात कर रहे हैं। इन सब के बीच बिट्टू ने अपना प्रचार अपने दादा एवं पूर्व सीएम बेअंत सिंह के आसपास ही केंद्रित किया।

आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार एचएस फुलका ने मौजूदा राजनीति से तंग आए लोेगों को उम्मीद की नई किरण दिखाई। फुलका ने भी लुधियाना की हर समस्या का समाधान करने का सपना दिखाया है। जबकि आजाद उम्मीदवार सिमरजीत सिंह बैंस अकाली-भाजपा गठबंधन की खराब नीतियों, रेज बजरी और नशे से परेशान लोगों को रिझाने का प्रयास कर रहे हैं। बैंस ने भी लोगों को स्वच्छ प्रशासन और बेहतर सुविधाएं देने का वादा किया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें