संवाद न्यूज एजेंसी
नंगल। एक अक्तूबर को भाजपा नेता सतवीर सिंह राणा के नेतृत्व में ग्रामीणों ने प्राइमो कैमिकल के खिलाफ प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि इकाई के 10 किलोमीटर के दायरे में भूमिगत पानी दूषित हो गया है।
यह पानी पीने या कृषि लायक नहीं रहा। साथ ही क्लोरीन गैस लीक से जीवन मुश्किल हो गया है। ग्रामीणों ने पहले कंपनी के एचआर प्रभारी भगवती प्रसाद और महाप्रबंधक अजय कुमार से बैठक की। सहमति न बनने पर उन्होंने इकाई के मुख्य गेट पर धरना दिया। सतवीर राणा ने तहसीलदार सुमित ढिल्लों को ज्ञापन सौंपकर उत्पादन रोकने की मांग की।
तहसीलदार ने उत्पादन रोकने से इन्कार किया पर जांच और पानी के नमूने लेने का आश्वासन दिया। कंपनी के एचआर प्रभारी भगवती प्रसाद ने कहा कि इकाई सभी नियमों का पालन करती है। उन्होंने बताया कि ग्रामीणों की मौजूदगी में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड जांच करेगा।
फोटो-१ एनजीएल 02 - तहसीलदार सुमित ढिल्लों से बात करते भाजपा नेता सतवीर सिंह राणा।
फोटो१ एनजीएल 02 - जानकारी देते इकाई के एचआर प्रभारी भगवती प्रशाद।