फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ludhiana: लुधियाना के सीए पर विजिलेंस रेड, देर रात तक दस्तावेजों को जांचती रही टीम; सभी सीए विरोध में आए

Fri, 09 Jan 2026 10:34 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)

सार

लुधियाना का सीए शिरोमणि अकाली दल बादल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल के सुखविलास और उनकी बस कंपनियों का सीए बताया जा रहा है। वहीं एसबीआई की और से उक्त सीए को अपने नॉर्थ पैनल में शामिल किया गया है।
विज्ञापन
छापा - फोटो : संवाद/फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब में श्री गुरु ग्रंथ साहिब के 328 पावन स्वरूपों के गबन मामले में पुलिस ने एसजीपीसी के पूर्व आंतरिक ऑडिटर सतिंदर सिंह कोहली को अरेस्ट कर लिया था। 
विज्ञापन


अब इस कड़ी में विजिलेंस और पुलिस की और से कई जगह पर रेड की जा रही है। इसी के तहत वीरवार शाम को लुधियाना के एक सीए के कॉलेड रोड स्थित ऑफिस में भी विजिलेंस की और से रेड की गई। इस दौरान विजिलेंस द्वारा उक्त सीए से संबंधित दस्तावेजों पर अन्य चीजों की जांच की जा रही है। 

लुधियाना का सीए शिरोमणि अकाली दल बादल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल के सुखविलास और उनकी बस कंपनियों का सीए बताया जा रहा है। वहीं एसबीआई की और से उक्त सीए को अपने नॉर्थ पैनल में शामिल किया गया है।

गुपचुप तरीके से की गई रेड

चर्चा है कि यह रेड काफी गुपचुप तरीके से की गई है। चर्चाएं हैं कि काफी सख्त लेवल पर मामले की कार्रवाई की जा रही है। हालांकि इस संबंध में आधिकारिक तौर पर कोई पुष्टि नहीं की गई है। वहीं टीम देर रात तक जांच में जुटी रही।

सीए ने लगाया धरना

इस रेड के बाद शहर के सभी सीए में हलचल पैदा हो गई। रेड की सूचना के बाद शहर के सभी सीए उक्त रेड वाले सीए के कॉलेज रोड स्थित ऑफिस बाहर इकट्ठा हो गए। जिन्होंने वहां पर विजिलेंस के खिलाफ प्रदर्शन करना शुरु कर दिया। उनका आरोप है कि विजिलेंस की और से कोई वारंट नहीं दिखाया जा रहा कि आखिर रेड किस वजह से और किसकी परमिशन पर की गई है। देर रात यह विवाद चलता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें