फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंस के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाने पीडि़ता पहुंची थाने

विज्ञापन
विज्ञापन
लिप प्रमुख विधायक सिमरजीत सिंह बैंस को बचाने के लिए इस समय पूरा प्रशासनिक तंत्र एड़ी चोटी का जोर लगा रहा है। इसका अंदाजा इसी बात से लगा सकते हैं कि सात जुलाई को लुधियाना की स्थानीय अदालत ने पुलिस को तुरंत मामला दर्ज कर इसकी रिपोर्ट 15 जुलाई को अदालत में पेश करने के लिए आदेश दिए थे। तीन दिन बीत जाने पर भी पुलिस ने कोई मामला दर्ज नहीं किया है। शनिवार को पीड़िता डिवीजन नंबर छह थाने पहुंची और पुलिस से एफआईआर दर्ज करने के लिए कहा। इस पर पुलिस ने यह बहाना लगा दिया कि उनका कंप्यूटर सिस्टम खराब है। वहीं कुछ देर बाद उन्होंने बिजली नहीं होने का बहाना भी बनाया। उधर विधायक सिमरजीत सिंह बैंस ने भी निचली अदालत के आदेशों को क्वैश करवाने के लिए हाईकोर्ट में याचिका दायर की है, जिस पर सुनवाई सोमवार को होगी।
विज्ञापन

सीनियर अकाली दल नेता और एडवोकेट हरीश राय ढांडा ने बताया कि वे शनिवार को पीड़िता के साथ डिवीजन नंबर छह में गए थे। थाना प्रभारी पहले ही मेडिकल छुट्टी पर चले गए हैं क्योंकि उन्हें पता था कि अगर वह विधायक पर मामला दर्ज करते हैं तो उन पर गाज गिर सकती है। वहीं एडिशनल प्रभारी का कहना था कि इस समय थाने का कंप्यूटर सिस्टम नहीं चल रहा। उन्होंने मौके पर लैपटॉप मुहैया करवाने के लिए भी कहा, लेकिन पुलिस अधिकारी किसी बात पर नहीं आ रहे थे। आखिरकार पीड़िता थाने के अंदर जाकर बैठ गई तो बिजली गुल हो गई। उन्होंने थाना सह प्रभारी को मौके पर जनरेटर मुहैया करवाने तक का ऑफर दे दिया था। लेकिन पुलिस किसी तरह एफआईआर दर्ज करवाने से साफ कतरा रही है। उनकी जानकारी के अनुसार पुलिस के आला अधिकारियों का आदेश है कि 14 जुलाई तक कुछ नहीं किया जाए। हो सकता है कि हाईकोर्ट से कोई आदेश आ जाए। वह एक बात साफ करना चाहते हैं कि इस मामले में बैंस किसी हालत में बच नहीं सकते, हाईकोर्ट में भी पीड़िता का वकील केस लड़ने के लिए पूरी तरह से तैयार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें