फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीडि़ता ने बैंस पर कार्रवाई की मांग की

विज्ञापन
विज्ञापन
लोक इंसाफ पार्टी के प्रमुख और आत्म नगर हलके से विधायक सिमरजीत सिंह बैंस पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली पीड़िता ने कहा कि अगर पुलिस की तरफ से विधायक बैंस के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई तो वह दस जुलाई को पुलिस कमिश्नर दफ्तर के बाहर भूख हड़ताल पर बैठेगी। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि पुलिस या तो कार्रवाई करे नहीं तो वह दस जुलाई को भूख हड़ताल के दौरान सभी प्रूफ उजागर करेगी जो उन्होंने पुलिस को दिए हैं। महिला ने शुक्रवार को एक निजी रेस्तरां में अपने साथी के साथ मिल प्रेस कांफ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने पुलिस प्रशासन से मामले में जल्द कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

पीड़ित महिला ने बताया कि वह कुछ दिन पहले महिला आयोग की चेयरमैन मनीषा गुलाटी से भी मिली थी। मुलाकात के दौरान उसने सारे प्रूफ मनीषा गुलाटी को दिखाएं, जिन्होंने आश्वासन दिया है कि वह इस मामले में बनती कार्रवाई करवाएंगी। उनकी और उनके भाई की जान को पूरी तरह से खतरा है। महिला के साथ इस लड़ाई में साथ दे रहे पूर्व कांग्रेस वर्कर प्रिंकल ने बताया कि उन्होंने पुलिस कमिश्नर राकेश अग्रवाल को मैसेज भी भेजा था कि उनकी जान को खतरा है। अगर उन्हें सुरक्षा नहीं देनी तो मत दे, लेकिन उनके हथियार का लाइसेंस रिन्यू कर दे। मगर पुलिस ने कोई सुनवाई नहीं की है। उन्होंने आरोप लगाया कि दोनों विधायक भाई प्रशासन पर हावी हो रहे हैं। प्रशासन गहरी नींद में है। पीड़ित महिला ने कहा कि उन्हें मरवाने की साजिशें रची जा रही हैं। वह पहले ही कह चुकी है कि अगर वह गलत है तो उसके खिलाफ बनती कार्रवाई कर दी जाए, अगर नहीं तो विधायक सिमरजीत सिंह बैंस के खिलाफ कार्रवाई की जाए। पीड़ित महिला ने विधायक बैंस को चैलेंज करते हुए कहा कि वह वन टू वन बात करने को भी तैयार है। उन्हें लगातार धमकियां दी जा रही है कि उत्तरप्रदेश में उनके खिलाफ कार्रवाई करवाएंगे। उन्होंने कहा कि दस तारीख को पूरे प्रूफ दिखाए जाएंगे। पीड़ित महिला ने कहा कि वह पहले ही कह चुकी है कि उनके बच्चे कनाडा में हैं और वह अकेली रहती है। उनके घर के पास पीसीआर मुलाजिम तैनात किए जाएं। प्रिंकल ने कहा कि वह कांग्रेस छोड़ चुके हैं। बैंस की तरफ से उन्हें लगातार धमकियां मिल रही हैं। पीड़ित महिला को दिल्ली से बैंस के रिश्तेदारों के फोन आ रहे हैं कि वह बैंस के खिलाफ मत बोले। मगर वह अपनी लड़ाई अंत तक लड़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें