130 विद्यार्थियों और प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा
संवाद न्यूज एजेंसी
लुधियाना। गुरु अंगद देव वेटरनरी एवं एनिमल साइंसेज यूनिवर्सिटी की ओर से नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत-100 रविवार संकल्प अभियान के तहत नशा मुक्ति स्वास्थ्य पदयात्रा निकाली गई। फिक्की के आह्वान पर माई भारत तथा युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के सहयोग से आयोजित पदयात्रा का उद्देश्य युवाओं को नशे से दूर रहकर स्वस्थ एवं सक्रिय जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था।
पदयात्रा में करीब 130 विद्यार्थियों व अन्य प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इसकी शुरुआत कॉलेज ऑफ वेटरनरी साइंस स्थित पंजाब रीमाउंट एंड वेटरनरी स्क्वाड्रन एनसीसी यूनिट से हुई। प्रतिभागियों ने विश्वविद्यालय (विवि) परिसर में नशा मुक्ति का संदेश दिया। वाइस चांसलर डॉ. जतिंदर पाल सिंह गिल ने विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने और नशा-मुक्त भारत के दूत बनने का आह्वान किया। मुख्य छात्रावास वार्डन डॉ. नितिन देव सिंह ने फिटनेस और मानसिक स्वास्थ्य के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का समन्वय नोडल अधिकारी डॉ. हरकीरत सिंह ने किया। छात्र कल्याण निदेशक डॉ. जसपाल सिंह हुंदल ने विद्यार्थियों की भागीदारी की सराहना की।