फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ludhiana News: फोन पर नाबालिग को देता था धमकियां, करता रहा दुष्कर्म

Wed, 13 Nov 2024 11:13 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना लाडोवाल पुलिस ने किया आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज, तलाश में जुटी है पुलिस
विज्ञापन

पीड़िता की सिविल अस्पताल में मेडिकल जांच कराने की प्रक्रिया शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी
लुधियाना। लाडोवाल इलाके में एक युवक द्वारा पड़ोस में रहने वाली नाबालिग के साथ दुष्कर्म जैसी घिनौनी वारदात को अंजाम दिया गया। हैरानी की बात यह है कि आरोपी नाबालिग को पिछले तीन माह से फोन पर धमकियां दे रहा था और उसे अपने पास बुला लेता था। घटना का पता उस समय चला जब पीड़िता का भाई उसे देर रात ढूंढते हुए ऊपर छत पर गया तो पीड़िता पड़ोसी की छत से दीवार फांदकर आ रही थी। पूछने पर उसने सारी बात बताई। इसके बाद पीड़ित के भाई ने इसकी शिकायत थाना लाडोवाल पुलिस को दी। पुलिस ने इस मामले में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है। उधर, पुलिस ने पीड़िता की मेडिकल जांच कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पीड़िता के भाई द्वारा पुलिस के पास दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक वह अपने बेटे और 14 वर्षीय बहन के साथ घर में रहता है। देर रात को खाना खाने के बाद तीनों सो गए। आधी रात उसकी अचानक आंख खुली, उसने देखा उसकी बहन बेड पर नहीं थी। उसने लड़की की काफी तलाश की, लेकिन कही कुछ पता नहीं चला। पीड़ित के भाई के मुताबिक वह बहन की तलाश करता हुआ मोबाइल की फ्लैश लाइट जलाकर उसे छत पर ढूंढने चला गया। उसने देखा कि उसकी बहन घर के नजदीक एक खाली प्लाट से घर की दीवार फांद कर वापस घर आ रही थी। उसके पूछे जाने पर उसकी बहन ने बताया कि आरोपी पिछले 3 महीने से उसके साथ फोन पर धमकियां देकर उसके साथ कई बार गलत काम कर चुका है। धमकियां और डराने के बाद आरोपी उसे अक्सर खाली कमरे में ले जाकर उसके साथ जबरन संबंध बनाता है। इस मामले में थाना लाडोवाल के एसएचओ इंस्पेक्टर हरप्रीत सिंह देहल ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश में दबिश शुरू कर दी गई है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें