फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाहरी एजेंसी से कराएंगे केंद्रीय फंड के इस्तेमाल का ऑडिट : तिवारी

Wed, 23 Oct 2013 11:05 PM IST
अमर उजाला,लुधियाना
विज्ञापन
विज्ञापन
लुधियाना में केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण राज्य मंत्री मनीष तिवारी ने जिला प्रशासन से वर्ष 2012-13 के दौरान केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न स्कीमों में ग्रांटों के उपयोग की जानकारी मांगी है। बचत भवन में बुधवार को आयोजित जिला विजिलेंस एवं मॉनिटरिंग कमेटी की बैठक में उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों से पूछा कि विभिन्न योजनाओं के तहत अब तक कुल कितने फंड आए, उनका कहां कहां पर इस्तेमाल हुआ।
विज्ञापन


 इन ग्रांटों के उपयोग से जिले का कितना विकास और हुआ और लोगों का जीवन स्तर कितना सुधरा। उन्होंने कहा अधिकारी इस संबंध में पूरा हिसाब किताब दें ताकि किसी बाहरी एजेंसी से ऑडिट कराया जा सके। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से जनकल्याण के लिए चलाई जा रही स्कीमों का दुरुपयोग बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस अवसर पर सांसद सुखदेव सिंह लिबड़ा और डीसी रजत अग्रवाल भी मौजूद रहे।

एडीसी बलदेव सिंह ने कहा मनरेगा स्कीम के तहत जिले में 796 गांवों में प्रोजेक्ट चल रहे हैं। इनकी आडिट में एनजीओ एवं यूथ क्लबों को शामिल किया गया है। तिवारी ने इसकी सारी रिपोर्ट वेबसाइट पर डालने के निर्देश दिए। एडीसी ने कहा कि मनरेगा स्कीम के तहत जिले में 8.65 करोड़ रुपये केंद्र सरकार से और 44.4 लाख रुपये सूबा सरकार से हासिल हुए हैं। सारी रकम खर्च की जा चुकी है।
विज्ञापन


जिला विकास एवं पंचायत अफसर ने कहा कि आईएवाई स्कीम में जिले को 183 लाख रुपये के फंड हासिल हुए हैं। इनमें से सौ लाख रुपये जिले के गरीब परिवारों में मकान बनाने और मकान की मरम्मत के लिए बांटे गए। लोक निर्माण विभाग के अधिकारी ने कहा कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना स्कीम के तहत जिले में 108 करोड़ रुपये की लागत से 150 किलोमीटर लंबी 25 सड़कों को मजबूत एवं चौड़ा किया जा रहा है। तिवारी ने कहा कि चौकीमान से भुंदड़ी तक की सड़क खराब है। इस संबंध में ठेकेदार को नोटिस जारी किया जाए। इसके अलावा भी तिवारी ने तमाम स्कीमों के बारे में जानकारी हासिल करके अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में जिला प्रशासन के कई अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें