फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ludhiana News: पति को गर्लफ्रेंड संग देख सड़क पर हंगामा, हाथापाई तक पहुंची बात

Thu, 08 Oct 2026 11:00 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

लुधियाना। शृंगार रोड इलाके में गुरुवार को अफरा-तफरी मच गई। एक महिला ने अपने पति को किसी अन्य महिला के साथ घूमते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। पति के मोबाइल की लोकेशन ट्रैक कर पत्नी मौके पर पहुंची थी।
पत्नी ने बीच सड़क पर हंगामा शुरू कर दिया। देखते-ही-देखते वहां राहगीरों की भारी भीड़ जमा हो गई। पति-पत्नी ने करीब 10 वर्ष पहले प्रेम विवाह किया था। महिला को कुछ समय से पति की गतिविधियों पर संदेह था। उसने पति के मोबाइल में लोकेशन ट्रैकिंग सिस्टम लगा रखा था। शृंगार रोड पर पति को दूसरी महिला के साथ देखकर पत्नी का सब्र टूट गया। गुस्साई पत्नी ने पति के साथ मौजूद महिला से मारपीट की। हंगामे के दौरान उसने अपने पति की शर्ट की कॉलर भी फाड़ दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाने पहुंचा विवाद
घटना की सूचना पर पीसीआर टीम मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को शांत कराकर थाना डिविजन नंबर-3 ले गई। पुलिस पूछताछ में पति-पत्नी के बीच लंबे समय से घरेलू विवाद और तालमेल की कमी सामने आई। एएसआई महेंदर कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। पुलिस वायरल वीडियो और प्रत्यक्षदर्शियों के बयानों की समीक्षा कर रही है। जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर कानून के मुताबिक अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें