फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी : बुधवार से फ्री में बनेंगे आयुष्मान योजना कार्ड, लाभार्थियों को नहीं देना होगा शुल्क

Tue, 09 Mar 2021 09:53 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
प्रधानमंत्री जन आरोग्य आयुष्मान भारत एवं मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना के लाभार्थियों का बुधवार से नि:शुल्क गोल्डन कार्ड बनाया जाएगा। यह अभियान 24 मार्च तक चलेगा। गोल्डन कार्ड बनवाने के लिए अभी तक जनसेवा केंद्रों पर 30 रुपये देने पड़ते थे। लेकिन अब यह कार्ड मुफ्त में बनाया जाएगा। इसी के साथ गोल्डन कार्ड का नाम अब आयुष्मान कार्ड कर दिया गया है।
विज्ञापन


साचीजी की सीईओ संगीती सिंह ने बताया कि 10 से 24 मार्च तक प्रदेश में आपके द्वार आयुष्मान अभियान चलेगा। इस अभियान के तहत शासन ने मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को निर्देश दिया है कि 30 रुपये लेकर बनाए जाने वाले कार्ड फ्री में बनवाने की व्यवस्था करें। उन्होंने बताया कि सभी जिलों को उनके लाभार्थियों की जानकारी दे दी गई। साचीज से भेजे गए डाटा के आधार पर लाभार्थियों के नाम की एक प्रिंट की हुई पर्ची जारी होगी। यह पर्ची आशा घर-घर पहुंचाएगी। इस पर्ची में लाभार्थी को उसके नजदीकी कैंप और समय की जानकारी दी होगी।

उन्होंने बताया कि पर्ची में दिए नियत स्थान पर ही लाभार्थी को पहुंचना होगा। वहां जनसेवा केंद्र के कर्मचारी होंगे, जो लाभार्थी को एक पर्ची पर आईडी नंबर दिया जाएगा। इसी के आधार लगभग एक महीने के बाद प्लास्टिक का आयुष्मान कार्ड जारी होगा। कार्ड बनवाने और देने के लिए जनसेवा केंद्र के कर्मचारी लाभार्थी के घर पहुंचेंगे। संगीता सिंह ने बताया कि प्रदेश में 15 दिसंबर 2020 से 15 जनवरी 2021 तक विशेष अभियान में 10 लाख से अधिक गोल्डन कार्ड बनाए गए थे। 15 दिन तक चलने वाले इस अभियान में लगभग 20 लाख आयुष्मान कार्ड बनाने का लक्ष्य है। प्रदेश में अभी 4.5 करोड़ परिवारों के पास आयुष्मान कार्ड नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें