मेरा घर मेरे नाम योजना के तहत गांव बीबीपुर के 180 परिवारों को मिले प्रॉपर्टी कार्ड
पंजाब में मेरा घर मेरे नाम योजना, मिले प्रॉपर्टी कार्ड
संवाद न्यूज एजेंसी
खन्ना। चंडीगढ़। पंजाब में मेरा घर मेरे नाम योजना के तहत प्रॉपर्टी कार्ड मिलने पर लाभार्थी परिवारों में खुशी दिखी। यह पहल लंबे समय से अपने घरों में रह रहे परिवारों के लिए महत्वपूर्ण है।
कैबिनेट मंत्री तरुणप्रीत सिंह सौंद ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में यह योजना लागू हुई। इसका उद्देश्य वर्षों से रह रहे पात्र परिवारों को कानूनी मालिकाना अधिकार देना है। उनके पास मालिकाना हक के दस्तावेज नहीं थे। मंत्री सौंद ने बताया कि प्रॉपर्टी कार्ड से परिवारों को कानूनी अधिकार, सम्मान, सुरक्षा व आत्मनिर्भरता मिलेगी। सरकार का प्रयास है कि कोई पात्र परिवार अपने घर के मालिकाना हक से वंचित न रहे। गांव बीबीपुर में तहसीलदार जगतार सिंह, कानूनगो रविंदरपाल सिंह, पटवारी योगेश कुमार और सरपंच गुरमीत सिंह ने प्रॉपर्टी कार्ड वितरण में भूमिका निभाई।