फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शर्मनाक: फोन में भजीती को दिखाता था अश्लील फिल्म, हिस्ट्री सर्च में करतूत देख मां हैरान; चाचा ने कबूली ये बात

Sun, 29 Dec 2024 11:57 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लुधियाना

सार

पंजाब से हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां एक युवक मोबाइल में भजीती को अश्लील फिल्में दिखाता था। बच्ची की मां ने हिस्ट्री सर्च में आरोपी की करतूत देखी तो वो हैरान रह गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन
लुधियाना में युवक की शर्मनाक हरकत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लुधियाना के मॉडल टाउन इलाके में एक व्यक्ति अपनी आठ साल की भतीजी को मोबाइल फोन पर एडल्ट फिल्में दिखता था। जब बच्ची के मोबाइल की हिस्ट्री सर्च की तो मां हैरान रह गई। उसने बच्ची से सारी कहानी पूछी तो बच्ची ने बताया कि चाचा उसे ऐसी फिल्में दिखाते हैं।
विज्ञापन


इसके बाद मां ने बच्ची के चाचा से पूछा तो वह सारी बात कबूल कर गया। उसने अपनी भाभी को भी गालियां दी और धमकी देने लगा। पीड़ित बच्ची की मां ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। थाना मॉडल टाउन पुलिस ने इस मामले में बच्ची के चाचा के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। 

आरोपी को पुलिस ने अदालत में पेश किया और उसे जेल भेज दिया। बच्ची की मां की ओर से पुलिस के पास दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक, उसकी बच्ची मोबाइल फोन चलाती थी तो फोन पर एडल्ट फिल्म सर्च कर रही थी। 
विज्ञापन


इसी दौरान बच्ची की मां ने फोन चेक किया, सर्च आप्शन पर गई तो अचानक से फिल्में सामने आ गई। उसने बच्ची को बुलाया और उससे सारी जानकारी ली। जिसके बाद इसकी जानकारी परिवार को दी। 

पारिवारिक सदस्यों के सामने आरोपी चाचा को बुलाया गया तो वह साफ तौर पर कहने लगा कि उसने बच्ची को फिल्में दिखाई है। जिसके बाद आरोपी सभी को धमकी देने लगा। परिवार वालों ने इसकी शिकायत पुलिस के पास की। 

 
विज्ञापन

आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया। थाना मॉडल टाउन की एसएचओ सब इंस्पेक्टर अवनीत कौर ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे अदालत में पेश कर उसे जेल भेज दिया गया है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें