फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊना की महिला नहर में कूदी, युवकों ने निकाला

विज्ञापन
विज्ञापन
नंगल से होकर गुजर रही श्री आनंदपुर साहिब हाइडल नहर में एक महिला कूद गई। कुछ साहसी युवकों ने भी महिला को नहर से सुरक्षित बाहर निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया है। महिला की पहचान पड़ोसी राज्य हिमाचल के जिला ऊना के गांव देहला के तौर पर हुई। हालांकि महिला ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि उसे चक्कर आ गया था। वहीं प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक महिला नहर के पुल से कूदी थी। जांच अधिकारी एएसआई जुझार सिंह ने कहा कि पुलिस को दिए बयान में महिला ने बताया कि उसकी तबियत ठीक नही थी। वह नहर के पुल के सहारे खड़ी थी। अचानक चक्कर आने से नहर में गिर गई। कुछ युवकों ने उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया था। महिला को परिजनों के सपुर्द का दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें