फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ludhiana News: महिला काॅलेज में हुई चित्रकला-सह-नारा लेखन, वाद-विवाद प्रतियोगिता

विज्ञापन
उधमपुर। महिला काॅलेज में हुई वाद विवाद सह नारा लेखन प्रतियोगिता की विजेता छात्राएं व स्टाॅफ सदस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

उधमपुर। राजकीय महिला काॅलेज , उधमपुर के छात्र कल्याण अधिष्ठाता (डीएसडब्ल्यू) के सहयोग से आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ (आईक्यूएसी) के तत्वावधान में राजनीति विज्ञान विभाग की तरफ से दो कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिसमें दांडी मार्च, भारत छोड़ो आंदोलन और सत्य और अहिंसा: समकालीन विश्व में गांधीवादी दर्शन की प्रासंगिकता विषय पर चित्रकला-सह-नारा लेखन तथा वाद-विवाद प्रतियोगिता शामिल थी।
काॅलेज प्राचार्या डॉ. नलिनी पठानिया के मार्गदर्शन में ये कार्यक्रम गांधी जयंती 2025 के उपलक्ष्य में आयोजित किए गए। कार्यक्रम की शुरुआत कॉलेज की राजनीति विज्ञान की विभागाध्यक्ष प्रो. स्वर्णा देवी के औपचारिक स्वागत भाषण से हुई। इसके बाद मुख्य अतिथि डॉ. नलिनी पठानिया ने अपने संबोधन में राजनीति विज्ञान विभाग को ऐसे प्रेरक आयोजन के लिए बधाई दी। उन्होंने हमारे राष्ट्रीय स्वतंत्रता सेनानियों के महान दर्शन को जानने के महत्व पर जोर दिया। कहा कि पेंटिंग-सह-नारा लेखन प्रतियोगिता का उद्देश्य छात्रों को महात्मा गांधी की जीवन कहानी और दर्शन से परिचित कराना था।
विज्ञापन

वाद-विवाद प्रतिभागियों ने विचारोत्तेजक भाषण दिए और हॉल में उपस्थित सभी लोगों को प्रेरित किया। सभी प्रतिभागियों ने दोनों कार्यक्रमों में उत्साहपूर्वक भाग लिया। उन्होंने आशा व्यक्त की कि छात्र भविष्य में भी इस तरह के कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए प्रेरित होंगे।
विज्ञापन

वाद-विवाद प्रतियोगिता में सोनाक्षी शर्मा ने प्रथम, तानिया पटियाल ने द्वितीय और नसीम अख्तर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं पेंटिंग-सह-नारा लेखन प्रतियोगिता में मान्या वर्मा ने प्रथम और वृद्धि गुप्ता ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। विजेताओं के नामों की घोषणा के बाद उन सभी को स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक वितरित किए गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें