संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। ब्लॉक पंचैरी से ठंडल से पारी पद्दर तक पीएमजीएसवाई विभाग की ओर से 13.10 करोड़ की लागत से 5.2 किलोमीटर सड़क का निर्माण करवाया जाएगा। इसके लिए विभाग की ओर से टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
इस सड़क के बनने से कई पंचायतों के लोगों को लाभ मिलेगा। मौजूदा समय में क्षेत्रवासी सड़क न होने के चलते पैदल आने जाने पर मजबूर। हालांकि क्षेत्र में सड़क बनाने को लेकर पिछले काफी लंबे समय से लोग सरकार से मांग करते आ रहे थे। जिसके चलते कई सालों बाद उनकी यह मांग पूरी हुई है ओर लोगों में खुशी की लहर है।
गौरतलब है कि पीएमजीएसवाई विभाग द्वारा पिछले साल क्षेत्र में सड़क बनाने को लेकर सर्वे किया था। जिसके बाद सड़क बनाने को लेकर डीपीआर तैयार कर सरकार को मंजूरी के लिए भेजी गई थी। मंजूरी मिलते ही विभाग की ओर से सड़क का निर्माण कार्य शुरू करवाने के लिए टेंडर प्रक्रिया को शुरू कर दिया गया है। मौजूदा समय में क्षेत्र में सड़क न होने के चलते लोगों को रोजाना 10 किलोमीटर का सफर पैदल तय करना पड़ रहा है। वहीं दूसरी ओर क्षेत्र में सड़क न होने से कई विकास कार्य आज तक नहीं हो पाए है।
इस संदर्भ में पूर्व सरपंच ने बताया कि क्षेत्र में सड़क न होने से क्षेत्रवासियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। उन्होंने बताया कि खासतौर पर सर्दियों के मौसम में होने वाली बर्फबारी के चलते आने जाने में लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में सड़क बनाने को लेकर उन्होंने कई बार सरकार व प्रशासन से सड़क की मांग की थी। जिकके बाद अब सड़क बनाने को मंजूरी मिली है जिसके चलते क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर है। सड़क बनने से तकरीबन 1200 के करीब लोगों को इसका लाभ मिलेगा और कई पंचायतों का आपस में लिंक जुड़ेगा।
विभाग की ओर से सड़क के निर्माण कार्य को शुरू करवाने के लिए टेंडर प्रक्रिया को शुरू कर दिया गया है। टेंडर प्रक्रिया पूरी होते ही क्षेत्र में सड़क का निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। अंकुश शर्मा, नोडल आफिसर पीएमजीएसवाई विभाग।
रिपोर्ट, परवेज खान
फोटो सहित