फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवारों को घसीटते हुए 100 फुट ले गया वाहन, दो की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बरनाला। बरनाला-बठिंडा नेशनल हाईवे पर शनिवार को देर रात वाहन ने बुलेट मोटरसाइकिल सवार दो युवकों को रौंद दिया। हादसे में दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। चौकी हंडियाया पुलिस ने दोनों के क्षत-विक्षत शव को गठरी में बांध कर सिविल अस्पताल बरनाला में पोस्टमार्टम के लिए पहुंचाया। वहीं परिजनों परिवारिक सदस्यों के बयान पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना सदर के प्रभारी बलजीत सिंह ने बताया कि बरनाला बठिंडा-नेशनल हाईवे के पास स्टार डायमंड ढाबा पर रमनप्रीत सिंह पुत्र जसवीर सिंह व पंकज कुमार पुत्र कृष्ण कुमार निवासी रामपुराफूल जिला बठिंडा, बरनाला से रामपुराफूल जा रहे थे। उन्होंने फोन पर परिवार को आधे घंटे बाद 11 बजे रामपुरा पहुंचने की सूचना दी थी। लेकिन पारिवारिक सदस्यों के मुताबिक रास्ते में उनकी बाइक का पेट्रोल खत्म हो गया। वह जमींदार ढाबा से मोटरसाइकिल को लेकर बरनाला की तरफ आ रहे थे, ताकि रास्ते में पेट्रोल मिल सके। इस दौरान सामने से किसी वाहन ने दोनों युवकों को रौंद दिया और वाहन उन्हें घसीटते हुए 100 फुट दूर ले गया। इस दर्दनाक हादसे में दोनों युवकों के शरीर पूरी तरह से क्षत-विक्षत हो गए। हादसे के बाद वाहन चालक फरार हो गया। पारिवारिक सदस्यों ने रात दो बजे बरनाला-बठिंडा नेशनल हाईवे स्टार डायमंड ढाबा नजदीक पहुंच कर कपड़ों के माध्यम से शवों की पहचान की। पुलिस ने रमनप्रीत सिंह के पिता जसवीर सिंह व पंकज कुमार के पिता कृष्ण कुमार के बयान पर धारा 304 ए के तहत केस दर्ज करके शवों का पोस्टमार्टम करवा परिवार को सौंप दिया है।
गांव में छाया मातम
रमनप्रीत सिंह और पंकज कुमार दोनों दोस्त थे। पंकज कुमार के पिता करियाने की दुकान करते हैं, जबकि रमनप्रीत सिंह के पारिवारिक की आर्थिक हालात ठीक नहीं है। इस घटना के बाद दोनों युवकों की माताएं उनको पुकारती रहीं और पिता सदमे में बैठे रहे। घटना के बाद रामपुराफूल में मातम का माहौल छा गया। एक ही दिन में शहर में दो युवकों की मौत से हर किसी की आंखें भर आईं। दो चिताएं जलती देख हर किसी का दिल पसीज गया। थाना प्रभारी बलजीत सिंह ने कहा कि नेशनल हाईवे पर लगे सीसीटीवी कैमरे खंगालने शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें