फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ludhiana News: टिप्पर पर गोलियां चलाने के मामले में दो युवक गिरफ्तार, पार्किंग विवाद में गोलीकांड

विज्ञापन
विज्ञापन
जालंधर। जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने शनिवार रात को टिप्पर पर फायरिंग की घटना का त्वरित संज्ञान लेते हुए मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक 30 बोर की लाइसेंसी पिस्तौल, मैगजीन, एक जिंदा कारतूस और वारदात में इस्तेमाल की गई कार भी बरामद की। यह मामला थाना सदर जमशेर में बलजीत सिंह द्वारा दी गई शिकायत पर दर्ज किया गया। शिकायत में बलजीत ने बताया कि उसकी स्कॉर्पियो कार से टिप्पर की मामूली टक्कर हुई थी, जिसके बाद टिप्पर चालक ने जान से मारने की नीयत से गोलियां चला दीं।
विज्ञापन

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों हरमनप्रीत सिंह और लवप्रीत सिंह, दोनों निवासी गांव दलम थन्ना, जिला अमृतसर को गिरफ्तार किया। पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर ने बताया कि आरोपियों को रिमांड पर भेजा गया है और मामले की जांच जारी है।
उधर, जालंधर के भार्गो कैंप थाना क्षेत्र स्थित मोहल्ला अमन नगर में कार पार्किंग को लेकर हुए झगड़े के बाद गोलीकांड की घटना सामने आई। शिकायतकर्ता मीत ने बताया कि पार्किंग विवाद के दौरान आरोपियों ने गोली चलाई, लेकिन गनीमत रही कि गोली किसी को नहीं लगी। पुलिस ने इस मामले में भी आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए हैं। पुलिस ने अमन नगर गोलीकांड में दो दोनाली बरामद की हैं और मामले की जांच जारी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें