फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ludhiana News: पार्षद पति पर हमले के आरोप में दो युवक गिरफ्तार

Tue, 10 Nov 2026 05:45 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

भीखी। जिले के भीखी कस्बे में पार्षद चरणजीत कौर के पति कुलवंत सिंह पर हमला करने के आरोप में पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की शुरुआती जांच में यह मामला हाथापाई का लग रहा है।
विज्ञापन

भीखी पुलिस ने हरदीप सिंह दीपी और हरभगवान सिंह उर्फ काला के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया है। कुलवंत सिंह का सिविल अस्पताल मानसा में इलाज चल रहा है। सोमवार को कुलवंत सिंह ने आरोप लगाया था कि कुछ लोग पार्क में नशा करते और बेचते हैं। उन्होंने कहा था कि नशा करने से रोकने पर उन पर मारपीट की गई। गिरफ्तारी से पहले हरदीप और हरभगवान ने सोशल मीडिया पर कहा था कि कुलवंत सिंह ने उनसे झगड़ा किया था। उन्होंने इन आरोपों को बेबुनियाद बताया और डोप टेस्ट करवाने की बात कही थी। विधायक विजय सिंगला ने अस्पताल पहुंचकर कुलवंत सिंह का हालचाल जाना। उन्होंने घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए जांच और हमलावरों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया। भीखी थाना इंचार्ज गुरमेल सिंह ने बताया कि पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने कहा कि शुरुआती जांच में कुलवंत सिंह के आरोपों के अनुसार कोई तथ्य सामने नहीं आए हैं। पुलिस गिरफ्तार युवकों का डोप टेस्ट करवाएगी। इसके बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें