मंडी गोबिंदगढ़ के विकास नगर में सोने की चेन लेकर भाग रहे युवक।
- फोटो : GOBINDGARH
बाइक सवार लुटेरे शनिवार को अलग-अलग घटनाओं में दो महिलाओं के गले से सोने की चेन झपटकर फरार हो गए। पहली घटना दशमेश कालोनी गली नंबर 5 सुबह करीब 6 बजे हुई। दूसरी घटना शहर के विकास नगर इलाके की है।
पीड़ित महिलाओं की पहचान सुषमा देवी (55) गली नंबर 5 दशमेश कालोनी और गुरमीत कौर (60) विकास नगर मंडी गोबिंदगढ़ के तौर पर हुई है। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। लूट की धटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। उधर, विकास नगर की घटना संबंधी जानकारी देते एसआई धर्मपाल ने बताया के घटना की वीडियो फुटेज पुलिस ने हासिल कर ली है। लुटेरों की तलाश शुरू कर दी गई है। वहीं दशमेश कॉलोनी में घटना की जानकारी लेने पहुंचे एएसआई मयूर अंसारी ने पीड़ित महिला सुषमा के घर का दौरा किया और आसपास के सीसीटीवी फुटेज की वीडियो अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है उन्होंने बताया कि चोरी और लूटपाट की घटनाओं को अंजाम देने वाले व्यक्ति बख्शे नहीं जाएंगे और लुटेरे पुलिस के कब्जे में होंगे। खबर लिखे जाने तक पुलिस कार्रवाई में जुटी हुई थी। लूटी गई सोने की चेन तीन तोले व पौने दो तोले की बताई जा रही हैं।